Ind vs Eng के बीच खेली जा रही 5 T20I मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार, 1 जुलाई 2026 को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट के मैदान पर खेला गया. मैच बारिश कारण बाधित हो गया और पूरा न हो सका.
Ind Vs Eng 2nd T20I ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर मैनचेस्टर में 4 जुलाई, 2026 (शनिवार) को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम में 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच का सीधा प्रसारण आप Sony Sports TEN Network, DD Sports और JioHotstar पर देख सकते हैं. पहला मैच बारिश से बाधित होने के बाद ये मैच सीरीज में बढ़त बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा.

Ind Vs Eng 2nd T20I: Ind vs Eng आमना-सामना
भारत और इंग्लैंड की टीमों का T20I क्रिकेट में कुल 31 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें 18 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है तो वही 12 बार इंग्लिश आर्मी को जीत मिली है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वही इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए कुल 9 मैचों में से 4 बार भारत जीत मिली जबकि 5 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज़ की है.
आपके अनुसार इस मैच को कौन सी टीम जीतेगी?
- इंडिया (71%, 5 Votes)
- इंग्लैंड (29%, 2 Votes)
Total Voters: 7
Ind Vs Eng 2nd T20I: Ind vs Eng पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर गेंदबाज़ों को नई गेंद से स्विंग प्राप्त होता है तो वही गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर गेम में आ जाते हैं. इस पिच पर पिछले 10 मुकाबलों में 58 विकेट तेज़ गेंदबाज़ों को मिले है तो वही 68 विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने अपने नाम किए हैं. मैदान का आउट-फील्ड बहुत तेज है और यहाँ चेस करने वाली टीमों ने 47% मैच जीते हैं. ग्राउंड की लेग और ऑफ साइड की बाउंड्री भी अन्य मैदानों के मुकाबले छोटी है.
इस मैदान पर मैच के दौरान आसमान पर काले बादलों का साया रह सकता है और मैच में हल्की-फुल्की बूंदा-बांदी देखने को मिल सकती है और मैच पूरा होने की संभावना है.
Ind Vs Eng 2nd T20I: टीमों का ताकत और कमज़ोरी
भारत की ताकत: टीम इंडिया की ताकत उसके सलामी बल्लेबाज़ हैं जो शानदार फॉर्म में हैं. अभिषेक शर्मा के बल्ले ने पिछले ही मैच में आग उगली थी तो वही बेबी बॉस का डेब्यू इस सलामी जोड़ी में चार चाँद लगा देगा. मिडिल ऑर्डर में ईशान किसान, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा किसी भी टीम को चित करने का ताकत रखते हैं.
भारत की कमज़ोर कड़ी: टीम इंडिया की पिछले कुछ वर्षों से जो सबसे कमज़ोर कड़ी रही है है वो हैं स्पिन डेथ ओवर में गेंदबाज़ी. पारी के 16 से 20 ओवर में भारत के गेंदबाज़ कई बार नियंत्रण को देते हैं जैसा की हालही में आयरलैंड के खिलाफ़ प्रसिद्ध कृष्णा का 27 रनों का 17वां ओवर.
इंग्लैंड टीम की ताकत: इंग्लैंड की टीम में उनका मध्यक्रम उनकी सबसे बड़ी ताकत है. ब्रूक, बेथल और बंटन जैसे बल्लेबाज़ किसी भी टीम के लिए सरदर्द बन सकते हैं. वही इंग्लैंड के पास निचले क्रम में भी धक्कड़ बल्लेबाज़ मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने का क्षमता रखते हैं.
इंग्लैंड टीम की कमज़ोरी: इंग्लैंड टीम की सबसे कमज़ोर कड़ी उनके लिए स्पिन गेंदबाज़ों को खेलना रहा है और ये समस्या सालों से बनी हुई है. भारत के पास चक्रवर्ती और बिश्नोई जैसे जानदार गेंदबाज़ भी हैं.
Ind Vs Eng 2nd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
भारत का संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
Ind Vs Eng 2nd T20I: दोनों टीमों के स्क्वाड
Ind vs Eng: टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
Ind vs Eng: टीम इंग्लैंड का स्क्वाड
हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बेंटन, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, फ्लिप साल्ट, विल जैक्स, लियम डावसन, जैकब बेथल, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बाकर, जेम्स कॉल्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग और लुका वुड.
Ind Vs Eng T20I Series: 2nd T20I Fantasy XI
Wicket-Keeper (2): टॉम बंटन, फिल साल्ट
Batter: श्रेयस अय्यर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल
All Rounder: अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, विल जैक्स
Bowler: शाकिब महमूद, आदिल राशिद, अर्शदीप सिंह
संदर्भ :
ENG vs IND 2026: 2nd T20I Match Preview
आंतरिक लिंक