Ind vs Eng के बीच खेली जा रही 5 T20I मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने तीसरे मुकाबले में भारत को 125 रनों के बड़े अंतर से हरा कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रह गया था तो वही दूसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने बेथल की शानदार पारी के दम पर 4 विकेट से जीत लिया था. अगर Ind Vs Eng 4th T20I मुकाबला भारत जीत लेता है तो सीरीज का अंतिम मैच इस सीरीज की तस्वीर तय करेगा और यदि इंग्लैंड जीत जाती है तो सीरीज का पांचवां मैच केवल एक औपचारिकता मात्र रह जाएगा.

Ind Vs Eng 4th T20I सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल के मैदान पर 9 जुलाई, 2026 (गुरुवार) को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात्रि में 10 बजे से शुरू होगा. Ind Vs Eng 4th T20I का सीधा प्रसारण आप Sony Sports TEN Network, DD Sports और JioHotstar पर देख सकते हैं. इस मैच को टीम इंडिया जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी तो वही इंग्लैंड की टीम 3-0 की बढ़त बनाने के मंसूबे से मैदान पर उतरेगी.
Ind Vs Eng 4th T20I: Ind vs Eng आमना-सामना
भारत और इंग्लैंड की टीमों का T20I क्रिकेट में कुल 33 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें 18 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है तो वही 14 बार इंग्लिश आर्मी को जीत मिली है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वही इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए कुल 12 मैचों में से 4 बार भारत जीत मिली जबकि 7 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज़ की है. वही एक मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बेनतीजा रहा है.
Ind Vs Eng 4th T20I: Ind vs Eng पिच रिपोर्ट
सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल की पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल रहती है. यह नई गेंद से गेंदबाज़ों को स्विंग और बाउंस प्राप्त होता है और बॉल टप्पा पड़कर हरकत करती है. इस पिच पर पिछले 10 मुकाबलों में 71 विकेट तेज़ गेंदबाज़ों को मिले है तो वही 41 विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने अपने नाम किए हैं. यहाँ खेले गए पिछले 12 मुकाबलों में से 9 मुकाबले चेस करने वाली टीमों ने जीते हैं और मात्र 3 ही मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीमों जीत सकी हैं.
Ind Vs Eng 4th T20I: टीमों का ताकत और कमज़ोरी
भारत की ताकत: टीम इंडिया की ताकत उसके सलामी बल्लेबाज़ हैं. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में से किसी एक को ज़िम्मेदारी लेकर खेलना होगा. जिस प्रकार विश्वकप के दौरान संजू सेमसन ने खेला था. भारत की तेज़ गेंदबाज़ी भी मजबूत हैं अर्शदीप और प्रिंस यादव नई गेंद से सफलता दिलाने में माहिर हैं.
भारत की कमज़ोर कड़ी: इस सीरीज में भारत की सबसे कमज़ोर कड़ी उसके स्पिन गेंदबाज़ साबित हो रहा हैं जबकि इससे पहले भारत अपनी स्पिन गेंदबाज़ी के लिए क्रिकेट की दुनिया में व्यख्यात था. पिछले मैच में वरुण के 3 और अक्षर के 4 ओवरों में भारत ने 12 की रन गति से 84 रन लूटा डाले तो वही उससे पिछले मैच में 12 ओवर की स्पिन गेंदबाज़ी में भारतीय स्पिनरों ने 9.75 की रन गति से 117 रन लूटा डाले थे.
इंग्लैंड टीम की ताकत: इंग्लैंड की टीम में उनका मध्यक्रम उनकी सबसे बड़ी ताकत तो था ही अब उनके सलामी बल्लेबाज़ों ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दे हैं जो भारत के लिए ख़तरे की घंटी की तरह है. साल्ट ने पिछले मैच में इंग्लैंड की पारी को संभला और फिर अंतिम ओवरों में अपने बल्ले की ताकत दिखाई. निचले क्रम में सैम कुरेन ने बहेतरीन बल्लेबाज़ी की तो विल जैक्स ने शानदार कैमिया खेला था.
इंग्लैंड टीम की कमज़ोरी: इंग्लैंड टीम की कमज़ोरी बेंटन और बटलर का फॉर्म हैं और इंग्लैंड की टीम चाहेगी की दोनों खिलाड़ी अपने अगले मैच में एक अच्छी पारी खेल कर टीम की जीत में अपना योगदान दें.
Ind Vs Eng 4th T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
Ind Vs Eng 4th T20I इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
Ind Vs Eng 4th T20I भारत का संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
Ind Vs Eng 4th T20I: दोनों टीमों के स्क्वाड
Ind vs Eng: टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.
Ind vs Eng: टीम इंग्लैंड का स्क्वाड
हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बेंटन, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, फ्लिप साल्ट, विल जैक्स, लियम डावसन, जैकब बेथल, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बाकर, जेम्स कॉल्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग और लुका वुड.
Ind Vs Eng 4th T20I: Fantasy XI
Wicket-Keeper: जोस बटलर, फ्लिप साल्ट
Batter: हैरी ब्रूक, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन
All Rounder: जैकब बेथल, सैम कुरेन, अभिषेक शर्मा
Bowler: अर्शदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग
हमारा अनुमान है की अगले मैच में भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा सबसे ज़्यादा रन बनाएंगे और इंग्लैंड की तरफ़ से बेथल एक बार फिर अच्छी पारी खेलेंगे. जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज होंगे और भारत के लिए प्रिंस यादव अच्छी गेंदबाजी करेंगें.
पछले मैच में बने भारत के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत की T20I में 125 रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार थी.
श्रेयस अय्यर अपने पहले 5 T20I मैचों में एक भी मैच न जितने वाले पहले कप्तान बने.
पहली बार भारत की टीम को एक जीत के लिए 5 मैचों का इंतजार करना पड़ा है.
T20I के इतिहास में भारत की टीम पहली बार 70 गेंदों में आल-आउट हुआ है.
भारत की टीम पिछले मैच में 76 रन पर आल-आउट हुए जो की T20I में भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर है.
डिस्क्लेमर
“इस गेम में वित्तीय जोखिम शामिल है और इसकी लत लग सकती है। कृपया जिम्मेदारी से और अपने जोखिम पर खेलें.”
(Fantasy games involve financial risk and may be addictive. Please play responsibly and at your own risk.)
संदर्भ :