Ind Vs IRE T20 Series: आयरलैंड में युवा ब्रिगेड दिखायेगी अपना दम…

Spread the love

Ind Vs IRE T20 Series: प्रीव्यू

क्रिकेट प्रेमियों में फिर से उत्साह का माहौल है। भारतीय टीम अपने युवा खिलाड़ियों के साथ आयरलैड से दो-दो हाथ करने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाली T20 Series का पहला मैच कल 26 जून को होने जा रहा है। यह मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफ़ास्ट, आयरलैंड के मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण आप Sony Sports Ten Networks, Sony LIV और DD Sports पर देख सकते हैं।

इस मैच में भारतीय टीम अपने युवा खिलाड़ियों की ताकत को परखने उतरेगी तो वही मेजबान टीम आयरलैंड अपने घर में उलटफेर करने के लिए बेताब है। दोनों टीमों के बीच आज तक 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैच भारतीय टीम ने जीते हैं।

ind vs ire t20 series

 Ind Vs IRE T20 Series: युवाओं के लिए सुनहरा मौका

 इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ख़ासियत भारतीय टीम की कप्तानी और चयन है। इस सीरीज़ में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है। यह मौका इन खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है कि वो अच्छा प्रदर्शन करें और भारतीय टीम में अपने जगह मजबूत करें।

 इसमें सबसे प्रमुख नाम Vaibhav Suryavanshi का है। इस युवा खिलाड़ी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा रहा है और हो भी क्यों न यूनिवर्स बॉस (क्रिस गेल) के जाने के बाद दुनिया को T20 क्रिकेट को बेबी बॉस (Vaibhav Suryavanshi) जो मिला है। यह देखना दिलचस्प होगा की अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव को बेबी बॉस किस तरह संभालते हैं। नीचे विडियो में आप बेबी बॉस को अभ्यास सत्र में पसीना बहाते देख सकते हैं।

 Ind Vs IRE T20 Series: आयरलैंड की चुनौती

आयरलैंड की टीम को उनके घरेलू मैदान में हल्के में लेना भारत को भरी पड़ सकता है। आयरलैंड के खिलाड़ी इन परिस्थितियों के आदी हैं और वे अक्सर अपने घर में बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर देते रहे हैं। लोर्कन टकर के नेतृत्व में आयरलैंड के बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ो के लिए एक मजबूत चुनौती पेश करेंगें।

 Ind Vs IRE T20 Series: पिच और मौसम का रिपोर्ट

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफ़ास्ट की पिच तेज़ गेंदबाज़ों को मदद करती है  और यहाँ शुरुआत में थोड़ा स्विंग भी मिलता है। मैच का समय और ठंडा मौसम गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल है। टॉस जीत कर इस पिच पर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लेना चाहिए ताकि पिच की नमी का फ़ायदा उठाया जा सके।

Ind Vs IRE T20 Series: टीम स्क्वाड

आयरलैंड की टीम : एल टकर, (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस अडायर, एस डोहेनी, हैरी टेक्टर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जी डॉकरेल, जय मूंदरा, एम हम्फ्रीज़, गेविन होए, लियाम मैक्कार्थी, रूबेन विल्सन, मैट होलार्ड,

भारत की टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, Vaibhav Suryavanshi

​मैच प्रेडिक्शन: क्या भारत जीत पाएगा?

​आंकड़ों और टीम की ताकत को देखते हुए भारतीय टीम निश्चित रूप से इस सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। हालांकि, आयरलैंड में आयरलैंड को हराना कभी भी आसान नहीं रहा है। यदि भारतीय युवा खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप खेल दिखाते हैं, तो भारत के लिए जीत की राह आसान हो सकती है।

Ind Vs IRE T20 Series:1st T20I Fantasy XI

Wicket-Keeper (2): ईशान किशन, लोर्कन टकर

Batter (3): Vaibhav Suryavanshi, हेरी ट्रेक्टर, श्रेयस अय्यर

All Rounder (3): गारेथ डेलानी, तिलक वर्मा, शिवम दुबे

Bowler (3): गेविन होए, लियाम मैक्कार्थी, प्रसिद्ध कृष्णा

​निष्कर्ष

​कुल मिलाकर, यह सीरीज केवल एक मुकाबला नहीं है, बल्कि भविष्य के सितारों के उदय का मंच है। मैच का सीधा प्रसारण शाम 6:00 बजे से उपलब्ध है। अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें—1 आपके अनुसार इस मैच में मैन ऑफ द मैच कौन होगा? 2 क्या vaibhav suryavanshi अपने पहले ही मैच में छाप छोड़ पाएंगे?

इन्हें भी पढ़े

Vaibhav Sooryavanshi debut: वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए दूसरों के साथ नाइंसाफी नहीं करेंगे, टीम इंडिया के कोच ने ऐसा क्यों कहा?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए होगा अलग ड्रेसिंग रूम, इंग्लैंड दौरे पर ICC का खास नियम, जान‍िए वजह

Vaibhav Suryavanshi: द वंडर किड…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *