Ind vs Eng 1st T20I: हाइलाइट्स
अभिषेक शर्मा: 20 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक.
श्रेयस अय्यर: कप्तान श्रेयस अय्यर की फॉर्म में वापसी बनाए 68 रन.
मैच का नतीजा: बारिश में धुला मैच.
Ind vs Eng 1st T20I: टॉस का बॉस
Ind vs Eng 1st T20I में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। वे भारत के लिए अपने पहले 3 T20I में लगातार टॉस जितने वाले चौथे कप्तान बने. उनसे पहले भारत के इन तीन कप्तानों हार्दिक पांडेया, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी कप्तानी के पहले 3 मैचों में टॉस जीत चुके हैं. भारत ने रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट पर तीन मुकाबले खेलें हैं और सभी मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.
Ind vs Eng 1st T20I: भारत की ख़राब शुरुआत
आयरलैंड सीरीज से संजू बाबा ने कोई सबक नहीं लिया और इंग्लैंड में भी उनका ख़राब फॉर्म जारी है. संजू पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब महमूद के शिकार बने. अपनी पिछली तीन पारियों (5,0,1) में वे केवल 6 रन ही बना सके हैं.
ये वही संजू सैमसन हैं जिन्होंने भारत को T20I विश्वकप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी और फाइनल में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ़ 97* की नबाद पारी खेली थी तो वही इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफाइनल में 89 रनों की पारी खेली थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ़ नॉकआउट सा प्रतीत होते मैच में भी उन्होंने 89 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी.
साकिब महमूद ने उन्हें 2 पारियों में गेंदबाज़ी की है जिसमें संजू ने केवल 5 गेंद खेली हैं और उनकी गेंद पर बिना किसी रन बनाए दोनों बार आउट हुए हैं.
भारत के बहार वे पिछली 5 पारियों में 34 रन ही बना सके है. जिसमें उनका औसत 6.80 का रहा है तो वही स्ट्राइक रेट 113 के आस-पास का रहा है. क्या अब भारतीय टीम मैनेजमेंट को संजू को आराम देकर वैभव को प्राथमिकता देनी चाहिए?
संजू के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ईशान किशन भी दो गेंद के भीतर पवेलियन लौट गए. वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए.
Ind vs Eng 1st T20I: अभिषेक शर्मा की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी
2 ओवर में 2 विकेट पर भारत का स्कोर 6 रन था इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले की ताकत दिखाते हुए फिरंगी गेंदबाज़ों की कुटाई शुरू कर दी. अभिषेक ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो इंग्लैंड की सरजमी पर लगाया गया, किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ T20I अर्धशतक था. इससे पहले यह रिकॉर्ड 27 गेंदों पर के एल राहुल के नाम था.
अपनी इस 59 रन की शानदार पारी के लिए शर्मा ने केवल 24 गेंदें ली और 6 सुंदर चौके और 4 आसमानी छक्के लगाए. इस पारी के दौरान वे सबसे कम गेंदों में 100 T20I छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने और उन्होंने ये कारनामा मात्र 785 गेंदों में पूरा कर डाला. इसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एवान लुईस के नाम था जिन्होंने 789 गेंदों T20I में 100 छक्के लगाए थे.
अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी बने उन्होंने ये उपलब्धि 48 पारियों हासिल की जबकि वेस्टइंडीज के एवान लुईस ने इससे पहले यह कारनामा 42 पारियों में कर रखा है.
अभिषेक शर्मा 20 या उससे कम गेंदों पर 4 T20I अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने. उनसे पहले ये कारनामा किसी ने नहीं कर रखा. उन्होंने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ़ 14 गेंदों में गुवाहाटी(2026) में, 17 गेंदों इंग्लैंड के खिलाफ़ वानखेड़े में(2025), 20 गेंदों इंग्लैंड के खिलाफ़ कोलकाता में(2025) और इस मैच में ये कारनामा कर दिखाया है.
Ind vs Eng 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
श्रेयस अय्यर जब बल्लेबाज़ी करने आए तो भारतीय टीम के हालात अच्छे नहीं थे, मगर उन्होंने उन परिस्थितियों में शानदार नियंत्रण दिखाते हुए पारी की शुरुआत की. एक साइड से अभिषेक शर्मा धुलाई कर रहे तो दूसरी तरफ से श्रेयस अय्यर अपने सयंम का परिचय दे रहे थे. श्रेयस अय्यर ने अपनी इस पारी की दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 5000 रन भी पूरे किए.
उनकी 68 रनों की पारी 47 गेंदों पर आई. इस पारी में उन्होंने 6 शानदार चौके और 1 एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से आसमानी छक्का भी लगाया. इस पारी की मदद से भारत एक अच्छे स्कोर तक पहुँच सका.
Ind vs Eng 1st T20I: तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी
भारत के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच हुए 38 गेंद पर 82 रन की तेज़-तर्रार साझेदारी ने भारत की मैच में वापसी करा दी. दोनों खिलाड़ियों ने दो तरह के स्वरुप धारण कर लिए, अभिषेक शर्मा ने आक्रामक तो श्रेयस अय्यर ने सयंम से खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे ले गए. अभिषेक शर्मा 59 के स्कोर पर करन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए तब जाकर ये साझेदारी टूटी.
Ind vs Eng 1st T20I: अंतिम ओवरों में शिवम दूबे का फिनिशिंग टच
अंतिम ओवरों में शिवम दूबे की आतिशी बल्लेबाज़ी ने टीम का स्कोर 189 रन पहुँचने में अहम भूमिका निभाई. दूबे ने नाबाद रहते हुए 21 गेंद पर 42 रन की धुआं-धार पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी बारिश के कारण शुरू न हो सकी और मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया. इंग्लैंड की तरफ से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए शाकिब महमूद ने 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
Ind vs Eng 1st T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड का प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
भारत का प्लेइंग XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
Ind vs Eng 1st T20I: ईशान किशन नंबर 1 T20I बल्लेबाज़
मैच शुरू होने से पहले ईशान किशन T20I बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँच गए. वे धोनी के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने ये कारनामा कर दिखाया.
ICC की रैंकिंग को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में संदेह है चूँकि आयरलैंड सीरीज शुरू होने से पहले 876 पॉइंट्स के साथ अभिषेक शर्मा शीर्ष पर विराजमान थे और उन्होंने उस सीरीज में 869 पॉइंट्स वाले ईशान किशन(1+12) से ज्यादा रन (49+0) बनाए. इसके बावजूद किशन शीर्ष पर पहुँच गए और अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर खिसक गए.
संदर्भ:
IND vs ENG: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
Ben Stokes: इंग्लैंड के यौद्धा ने कहा, क्रिकेट जगत को अलविदा!