Ind vs Ire 2nd T20I Preview: सीरीज़ बचाने की जंग और टीम इंडिया की वापसी की उम्मीद…

Spread the love

पहले मैच में आयरलैंड से मिली 34 रन की हार कि वजह से दो मैचों की सीरीज़, अब टीम इंडिया के लिए “करो या मरो” के मोड़ पर आकर खड़ी हो गयी है. Ind vs Ire 2nd T20I मुकाबला भी सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफ़ास्ट, आयरलैंड के मैदान पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार 28 जून, 2026 को शाम 6 बजे से शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण आप Sony Sports Ten Networks, Sony LIV और DD Sports पर देख सकते हैं.

Ind vs Ire 2nd T20I : पहले मुकाबले में कहाँ चुकी टीम इंडिया

महंगे मध्य ओवर: टीम इंडिया की शुरुआत तो पहले मुकाबले में अच्छी ही हुई थी मगर मध्य ओवरों में वो बरकरार न रह सकी थी. 51 रन पर 4 विकेट खो देने के बाद आयरलैंड की टीम ने मध्य ओवरों में अच्छी वापसी की थी. विशेषकर पारी का 16 वां (वाशिंगटन सुंदर 19 रन) और 17 वां (प्रसिद्ध कृष्णा 27 रन) ओवर जिसमें आयरलैंड के बल्लेबाजों ने 46 रन कूट कर मैच का रुख़ आयरलैंड की तरफ मोड़ लिया था.

Ind vs Ire 2nd T20I: टीम इंडिया को कहाँ है बदलाव की जरुरत

प्रसिद्ध कृष्णा : पहले मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाज़ी की सबसे कमज़ोर कड़ी प्रसिद्ध कृष्णा साबित हुए. उन्होंने ने अपने 4 ओवर में आयरलैंड जैसी कमज़ोर टीम के खिलाफ़ 57 रन लूटा डाले. जिसमें उनको कोई विकेट भी नहीं मिला और इकॉनमी रेट भी 14.25 का रहा था.

उनके स्थान पर IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को T20I में पदार्पण करने का मौका देना चाहिए. प्रिंस यादव के IPL स्टैट्स भी(14 मैच 16 विकेट) शानदार हैं, साथ ही उनकी सटीक योर्कर और गति में मिश्रण टीम इंडिया को जीत दिलाने में मदद कर सकती है.

Ind vs Ire 2ndT20I: इस सीरीज़ के सबसे बड़े चर्चा के विषय वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू भी दुसरे मैच में कराना चाहिए. उन्हें गेंद और बल्ले से बेकार प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए. संजू को 3 नंबर पर शिफ्ट करके बैटिंग ऑर्डर को एक-एक पायदान आगे बड़ा देना चाहिए.

Ind vs Ire 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी को मौका और प्राथमिकता मिलनी ही चाहिए

अपने ने बल्ले के दम से पूरी दुनिया में सनसनी मचा चुके वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना ही चाहिए क्योंकि उनका फॉर्म ही ऐसा हैं. आईपीएल में 776 रन बनाने के बाद हालही में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज़ में उनका फॉर्म शानदार रहा था. इस सीरीज़ के दौरान उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए लिस्ट ए क्रिकेट का दुनिया का सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगया था. उनकी आक्रामकता T20 क्रिकेट के लिए अनूकुल है.

Ind vs Ire 2nd T20I: मौसम एवं पिच रिपोर्ट

मौसम साफ़ रहने की उम्मीद हैं और मैच के दौरान किसी प्रकार के रुकावट की कोई संभवाना नहीं है. पिच से, पहले मैच की तरह नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है. गेंद पुराना होने के बाद आराम से बल्ले पर आएगी. पिच पर एक अच्छा स्कोर 175 रन या उससे अधिक रहेगा. टॉस जितने वाली टीम गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है.

Ind vs Ire 2nd T20: संभावित प्लेइंग 11

आयरलैंड की टीम का संभावित प्लेइंग 11: एल टकर, (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस अडायर, टी एच टेक्टर, हैरी टेक्टर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जी डॉकरेल, जय मूंदरा, एम हम्फ्रीज़, लियाम मैक्कार्थी, मैट होलार्ड

भारत की टीम का संभावित प्लेइंग 11: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, Vaibhav Suryavanshi

Ind vs Ire 2nd T20: पावरप्ले का महत्व

​T20 क्रिकेट में ‘पावरप्ले’ सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में भारत ने पावरप्ले के दौरान अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजी में पावरप्ले का सही इस्तेमाल नहीं हो पाया.

दूसरे T20 में भारत को अगर वापसी करनी है, तो बल्लेबाजों को शुरुआती 6 ओवरों में आक्रामक रुख अपनाना होगा. यदि टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करनी है, तो उन्हें पावरप्ले में विपक्षी टीम के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करना होगा ताकि मध्यक्रम पर दबाव बने.

Ind Vs IRE T20 Series: 2nd T20I Fantasy XI

Wicket-Keeper (1): लोर्कन टकर

Batter (3): Vaibhav Suryavanshi, हेरी ट्रेक्टर, संजू सैमसन

All Rounder (3): गौरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे

Bowler (3): मैट होलार्ड, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

निष्कर्ष: दूसरा मैच, आर-पार की स्थिति

​रविवार को बेलफास्ट में होने वाला यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. भारत के लिए यह एक आत्म-मंथन का मैच है, जहाँ उन्हें अपनी गलतियों को सुधारना होगा. आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत के बाद, वे निश्चित रूप से भारत के लिए खतरा बने रहेंगे.

​क्या टीम इंडिया अपनी रणनीति बदलकर इस अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर पाएगी? क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पावरप्ले में भारत के तेज गेंदबाज कमाल कर पाएंगे और क्या भारतीय बल्लेबाज एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेंगे.

क्या आपको लगता है कि दूसरे T20 में युवा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए?

संदर्भ :

IRE vs IND 2nd T20I Preview: सीरीज बराबरी के लिए भारत को बेहतर बल्लेबाजी की जरूरत, वैभव को मिल सकता मौका

IRE vs IND 2026, 2nd T20I: आयरलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Ind vs Ire 1st T20I : आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से दी मात…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *