Ind vs Eng 4th T20I: ब्रूक और साल्ट की धमाकेदार पारियों के दम पर, 12 साल बाद इंग्लैंड ने जीती भारत से द्विपक्षीय सीरीज.

Spread the love

Ind vs Eng 4th T20I: हाइलाइट्स

मैच का परिणाम: इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट और 37 गेंद शेष रहते जीता मैच और सीरीज पर 3-0 से किया कब्ज़ा.

स्टार खिलाड़ी: इस मैच के हीरो हैरी ब्रूक रहे. उन्होंने 35 गेंदों पर 79* रनों की तूफ़ानी पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

मैन ऑफ द मैच: 35 गेंदों पर 79* रनों की तूफ़ानी पारी के लिए हैरी को यह अवार्ड दिया गया.

Ind vs Eng 4th T20I: मैच सारांश

Ind Vs Eng 4th T20I सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल के मैदान पर 9 जुलाई, 2026 (गुरुवार) को देर रात्रि तक खेला गया. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए. भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 80* और शिवम् दूबे ने 22 रनों का योगदान दिया. जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

इंग्लैंड ने लक्ष्य को 159 के लक्ष्य को 9 विकेट और 37 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने 79* और फिल सॉल्ट ने 59* रनों की पारी खेली. भारत के तरफ से अर्शदीप सिंह 3.5 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे.

Ind vs Eng 4th T20I: टॉस का बॉस

Ind vs Eng 4th T20I में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. टीम के बदलाव के रूप में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर क्रमश: प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया. इंग्लैंड की टीम ने लियम डावसन के स्थान पर रेहान अहमद को टीम में जगह दी.  

Ind vs Eng 4th T20I दूसरी पारी: भारत की ख़राब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ख़राब रही और जोस बटलर 8 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह की गेंद का शिकार बने. इसके बाद फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों पर 146 रनों की अटूट साझेदारी कर के इंग्लैंड को सीरीज जीता दी.

फिल सॉल्ट ने 42 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे तो वही हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79 रनों की तूफ़ानी पारी खेलते हुए 8 चौके और 4 छक्के जड़े.

Ind vs Eng 4th T20I मैच का टर्निंग पॉइंट

मैच के टर्निंग पॉइंट भारत का तीसरा विकेट रहा. जब अभिषेक शर्मा आउट हुए तो भारत के बड़े स्कोर बनाना असंभव हो गए. एक बड़ा पुल शॉट खेलने की कोशिश में वह गेंद हवा में हवा में मार बैठे और आदिल राशिद दौड़कर मिड-विकेट पर उस कैच को पकड़ लिया। भारत का 6.4 ओवर में स्कोर 48/3 हो गया था और टीम मुश्किल में फंस गई थी।

Ind vs Eng 4th T20I पहली पारी

टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रहे और IPL में धुआंधार बल्लेबाज़ी करने वाले स्टार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी पारी की दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर की गेंद को मिड-ऑन पर खड़े सैम करन के हाथों में मार बैठे और इस प्रकार भारत को 23 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. वैभव सूर्यवंशी अपनी इस पारी में 10 गेंदों पर 15 रन ही बना पाते हैं.

इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए ईशान किशन भी ज्यादा कुछ ख़ास नहीं कर पाते हैं और 4 रनों के निजी स्कोर पर उनके बैट का टॉप एज लग जाता है और गेंद सीधे ऊपर गई और सैम करन ने जोश टंग की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच पकड़ लिया और भारत का स्कोर 33 रन पर 2 विकेट हो गया.

मैन इन फॉर्म अभिषेक शर्मा भी इस मैच में कुछ ख़ास ने कर सके और 16 रनों के निजी स्कोर पर एक बड़ा पुल शॉट खेलने की कोशिश में वह गेंद हवा में हवा में मार बैठे और आदिल राशिद दौड़कर मिड-विकेट पर उस कैच को पकड़ लिया। भारत का 6.4 ओवर में स्कोर 48/3 हो गया था और टीम मुश्किल में फंस गई थी।

श्रेयस अय्यर और शिवम् दूबे की साझेदारी

भारत ने चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और शिवम् दूबे की 43 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी के दम पर मैच में वापसी करने की कोशिश तो की मगर सफल न रह सका. श्रेयस अय्यर ने तो एक तरफ से पारी को गति देने का प्रयास किया तो शिवम् दूबे की धीमी बल्लेबाज़ी ने उस पर पानी फेर दिया. दूबे ने अपनी इस पारी में 23 गेंदों पर 22 रन बनाए और लॉन्ग-ऑन पर खड़े बैंटन के हाथ में विल जैक्स की गेंद पर एक मिस टाइमिंग वाला शॉट खेलकर आउट हो गए. दूबे के आउट होने पर भारत का स्कोर 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन था.

इसके बाद दो छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर भारत 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बानने में सफल रहा. श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे जबकि वर्मा 11, सुंदर 5 और पटेल 1 रन का योगदान दे सके.

जोफ्रा आर्चर और जोस टंग को दो-दो विकेट मिले तो वही विल जैक्स और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

Ind vs Eng 4th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड का प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैक्सब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

भारत का प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

Ind vs Eng 4th T20I में बने रिकार्ड्स

T20I में श्रेयस अय्यर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 80* बनाए.

T20I में इंग्लैंड के खिलाफ़ भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 80* रन श्रेयस अय्यर इस मैच में बनाए.

T20I में इंग्लैंड बनाम भारत के लिए दूसरी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां 146* – हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने की.

पुरुष T20I में इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत 150 से अधिक का टारगेट हासिल करते हुए 37 गेंद शेष रहते जीता मैच.

7 साल बाद भारत लगातार 2 T20I सीरीज़ हारा. आखिरी बार 2019 में हारा था.

संदर्भ :

Ind Vs Eng 4th T20I Preview: भारत की नज़रे वापसी पर होंगी तो वही इंग्लैंड उतरेगा सीरीज फतेह करने.

IND vs ENG Scorecard: ब्रूक और साल्ट ने भारतीय टीम का निकाला कचूमर, इंग्लैंड का सीरीज पर कब्जा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *