Ind vs Eng 3rd T20I: आर्चर और टंग की शानदार गेंदबाज़ी से इंग्लैंड ने बनाई सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त.

Spread the love

Ind vs Eng 3rd T20I: हाइलाइट्स

मैच का परिणाम: इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हराकर बनाई सीरीज में 2-0 की बढ़त.

स्टार खिलाड़ी: इस मैच के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे. उन्होंने 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

मैन ऑफ द मैच: आर्चर को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए यह अवार्ड दिया गया.

टीम स्कोर:

भारत 76-10 (11.4 ओवर)

इंग्लैंड 201-7 (20 ओवर)

7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को खेले गए Ind vs Eng 3rd T20I में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड की तरफ से फ्लिप साल्ट ने 70 (44) और सैम कुरेन ने 41(24) रनों की पारी खेली. प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 13(5) और ईशान किशन ने 13 (9) रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट निकाले. भारत 125 रनों से ये मैच हार गया.

Ind vs Eng 3rd T20I: टॉस का बॉस

Ind vs Eng 3rd T20I में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने लगातार पांचवां टॉस जीता है और वो लगातार 5 T20I में टॉस जितने वाले भारत की चौथे कप्तान बने. टीम के बदलाव के रूप में रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को टीम में जगह मिली और इंग्लैंड बिना किसी बदलाव की उतरी.  

Ind vs Eng 3rd T20I दूसरी पारी: भारत की ख़राब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत ख़राब रही और 29 रन के भीतर में ही भारतीय टीम ने अपने दोनों ओपनरों अभिषेक शर्मा (10) और वैभव सूर्यवंशी (13) का विकेट खो दिया. दोनों खिलाड़ियों को क्रमश: टंग और आर्चर ने आउट किया.

इसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ एक के बाद एक ख़राब शॉट खेल कर आउट होते चले गए. खिलाड़ी कुछ ज्यादा जल्दी में दिख रहे थे. किशन 13 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर 2 लगातार गेंदों पर अपने विकेट फेंक कर पवेलियन लौट गए.

अब भारत का स्कोर 4.1 ओवर में 41 रन पर 4 विकेट हो गया. इसके बाद भारत ने अपने अगले 4 विकेट 27 रन के अंदर खो दिए. अक्षर पटेल (10), तिलक वर्मा (3) शिवम् दूबे (2) और अर्शदीप सिंह (4) रन बनाकर आउट हो गए.  हर्षित राणा (9), वरुण चक्रवर्ती ने (5) और प्रिंस यादव (2*) रनों का योगदान दिया. भारत की टीम मात्र 76 रन पर आल-आउट हो गयी और 125 रनों के अंतर से यह मुकाबला हार गई. ये T20I मैचों में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है.

जोफ्रा आर्चर(3/29) और जोश टंग (4/28) की जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाज़ी पर जमकर कहर वरपा दिया. नई गेंद से दोनों खिलाड़ियों ने विकेट निकालकर भारत की कमर तोड़ दी. इसके साथ-साथ आदिल राशिद (2/14) और विल जैक (1/5) ने भी टीम को अपनी गेंदबाज़ी से योगदान दिया.

Ind vs Eng 3rd T20I मैच का टर्निंग पॉइंट

मैच के टर्निंग पॉइंट चौथे ओवर की छठी गेंद और पाचवें ओवर की पहली गेंद रही जिस पर क्रमशः ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का विकेट गवा दिया. ईशान किशन स्क्वायर लेग पर टंग की गेंद पर बेथल के हाथों कैच आउट हुए तो पारी की उससे अगली ही गेंद पर कप्तान ने एक फ्लिक शॉट खेल दिया जो सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े फ्लिप साल्ट के हाथों में सीधे चला गया और इस प्रकार आर्चर की गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा.

Ind vs Eng 3rd T20I पहली पारी

टॉस हारकर मेहमान टीम से बैटिंग करने का आमंत्रण मिला. मेजबान टीम बल्लेबाज़ी करने आए तो पारी के पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने साल्ट को बहुत परेशान किया और मेडेन ओवर के साथ शुरुआत की.

इसके बाद जोस बटलर और फ्लिप साल्ट ने इंग्लैंड को सधी हुई शुरुअत दी. दोनों खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 43 रन जोड़े. इसके बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी पहली ही गेंद पर प्रिंस यादव ने एक शानदार योर्कर से बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया. बटलर ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाए. उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

पॉवरप्ले ख़त्म होने पर इंग्लैंड का स्कोर 49 रन पर 1 विकेट था. एक छोर पर साल्ट संभल कर खेल रहे थे. तो दूसरी तरफ़ से उनके मध्यक्रम के साथी ब्रूक 16, पिछले मैच के हीरो रहे बेथल 13 और बेंटन बिना खाता खोले आउट हो गए.

बेंटन के आउट होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 111 रन पर 4 विकेट हो गया और आठ ओवर का खेल शेष था. ऐसा लग रहा था की इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी लेकिन इसके बाद ही साल्ट और सैम कुरेन ने टीम के स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया.

साल्ट और सैम कुरेन ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी की और टीम को एक विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया. साल्ट 16 वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट हो गए. उन्होंने अपनी इस पारी में 44 गेंदें खेली और 7 चौके, 2 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए.

अंतिम ओवरों में सैम कुरेन के 24 गेंदों पर 41, विल जैक्स के 7 गेंदों पर 14 और जोफ्रा आर्चर के 2 गेंदों पर 5 रनों की मदद से इंग्लैंड 20 ओवरों में 7 विकेट पर 201 रन बनाने में सफ़ल रहा.

भारत की तरफ से प्रिंस यादव (2/30) और हर्षित राणा (2/40) ने दो-दो विकेट निकाले तो वही अक्षर पटेल (1/49) को एक विकेट मिला.  

Ind vs Eng 3rd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड का प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

भारत का प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

संदर्भ :

इतिहास में सबसे बुरी तरह हारा भारत, तीसरे T-20 में इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा, 76 पर ऑलआउट

आंतरिक लिंक:

Gurnoor Brar Biography in Hindi: भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *