Ind vs Eng 2nd T20I: हाइलाइट्स
मैच का परिणाम: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर बनाई सीरीज में 1-0 की बढ़त.
स्टार खिलाड़ी: इस मैच के हीरो जैकब बेथेल रहे. उन्होंने 46 गेंदों पर 76 रनों की, मैच जीता देने वाली पारी खेली.
मैन ऑफ द मैच: जैकब बेथेल को मिला.
टीम स्कोर:
भारत 190-7 (20 ओवर)
इंग्लैंड 191-6 (19 ओवर)
Ind vs Eng 2nd T20I: टॉस का बॉस
Ind vs Eng 2nd T20I में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने लगातार चौथा टॉस जीता है.
Ind vs Eng 2nd T20I दूसरी पारी: इंग्लैंड की ख़राब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ख़राब रही और अपने पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने मेजबान टीम के दोनों ओपनरों को बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटा दिया. उन्होंने पारी की पहली गेंद पर आउट स्विंग डालकर फिलिप साल्ट को आउट किया तो उसी ओवर की पांचवी गेंद पर इनस्विंग डालकर बटलर को आउट किया.
Ind vs Eng 2nd T20I ब्रूक का जवाबी हमला और बैंटन-बेथेल की साझेदारी
कप्तान ब्रूक ने टीम को शुरुआती झटकों से तेज़ी से उभारा और उन्होंने 15 गेंदों पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने अर्शदीप सिंह के एक ओवर में 2 चौके और 3 छक्के भी जड़े. ब्रूक ने अपनी इस छोटी मगर विस्फोटक पारी में कुल 4 चौके और 3 छक्के लगाए. ब्रूक को अक्षर पटेल ने चलता किया.
बैंटन-बेथेल की साझेदारी: कप्तान के आउट होने के बाद टीम का स्कोर 4.4 ओवर में 51 रन पर तीन विकेट था वहां से दोनों खिलाड़ियों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी बनाई. इस साझेदारी के कारण इंग्लैंड टीम मैच में वापसी कर पाई.
भारत की गेंदबाज़ी
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने ने अपने चार ओवरों में 40 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. भारत के तीन गेंदबाज़ों (हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती) को एक-एक विकेट मिला. भारत की गेंदबाज़ी की सबसे कमज़ोर कड़ी रवि बिश्नोई साबित हुए और उन्होंने अपने 4 ओवरों में 60 रन लूटा डाले.
Ind vs Eng 2nd T20I मैच का टर्निंग पॉइंट
मैच विल जैक्स का विकेट गिरने के बाद, भारत की गिरफ्त में दिख रहा था तभी पारी का 17वां ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने भारत की लुटिया डुबो दी. उनके इस ओवर में बेथल ने 3 छक्के, 1 चौके और 2 डबल्स की मदद से कुल 29 रन बटोर कर, मैच का रुख इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया. इंग्लैंड ने ये मुकाबला 4 विकेट और 6 गेंद शेष रहते जीत लिया. इस मैच के हीरो जैकब बेथेल रहे उन्होंने 46गेंदों पर 76 रनों की मैच जीता देने वाली पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
Ind vs Eng 2nd T20I पहली पारी: भारत की मजबूत शुरुआत
टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत मजबूत रही और भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारत को तेज़-तर्रार शुरुआत दी. वैभव सूर्यवंशी ने आर्चर को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादें स्पष्ट कर दिए. पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाज़ों ने 4.5 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की.
वैभव सूर्यवंशी अपनी पहले अंतरराष्ट्रीय पारी में 10 गेंदों पर मात्र 14 रन ही बना सके. जिसमें दो छक्के शामिल थे. वे विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. इसके बाद दूसरी ओर से इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर हल्ला बोल रहे शर्मा जी भी ज्यादा देर न रुक सके और 24 गेंदों पर 43 रनों के निजी स्कोर पर सैम कुरेन की गेंद पर अपनी विकेट गवा बैठे.
Ind vs Eng 2nd T20I: मध्यक्रम में किशन और अय्यर ने प्रदान की मजबूती
मध्यक्रम में किशन और अय्यर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 65 रनों की एक महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. किशन ने 40 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाए. कप्तान अय्यर ने 22 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए. 13 वें ओवर की अंतिम गेंद पर लियाम डॉसन की गेंद पर अय्यर ने अपना विकेट खो दिया और भारत को तीसरा झटका लगा.
अंतिम पांच ओवर में भारत ने 46 रन बनाए और 4 विकेट गवाए. तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे. भारत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाने में सफल रहा. इंग्लैंड की तरफ से सैम कुरेन ने तीन और तीन गेंदबाज़ों (विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर) को एक-एक विकेट मिला.
Ind vs Eng 2nd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड का प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत का प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
Ind vs Eng 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू करते ही, हर एक क्रिकेट प्रेमियों की लालसा पर आज इंग्लैंड के खिलाफ़ खेले गए दूसरे टी20 के बाद अल्पविराम लग गया. 4 जुलाई, 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ़ दुसरे T20 मैच में खेलते ही वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. आज जब उन्होंने डेब्यू किया तो उनकी उम्र 15 वर्ष और 99 दिन थी. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन रमेश तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए 15 नवम्बर, 1989 में करची टेस्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी. नीचे दी गयी तालिका में आप भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 6 खिलाड़ियों के नाम देख सकते हैं.
| क्रम सं. | खिलाड़ी का नाम | खिलाड़ी की उम्र | प्रारूप |
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | 15 साल 99 दिन | T20Is |
| 2 | सचिन तेंदुलकर | 16 साल 205 दिन | टेस्ट |
| 3 | पियूष चावला | 17 साल 75 दिन | टेस्ट |
| 4 | लक्ष्मण सिवारमाकृष्णन | 17 साल 118 दिन | टेस्ट |
| 5 | पार्थिव पटेल | 17 साल 152 दिन | टेस्ट |
| 6 | मनिंदर सिंह | 17 साल 193 दिन | टेस्ट |
वैभव के इस डेब्यू से बने चार अन्य रिकॉर्ड
- भारत के लिए T20Is में सबसे कम उम्र में डेब्यू है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर के नाम था. उन्होंने 18 साल 180 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ़ वानखेड़े में अपना डेब्यू साल 2017 में किया था. अब ये 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी वैभव के नाम है.
- भारत की महिला अथवा पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बने. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की महिला क्रिकेट टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा के नाम था. उन्होंने 15 वर्ष और 239 दिन की उम्र में T20Is में डेब्यू किया था.
- फुल मेंबर नेशन (अर्थात् टेस्ट दर्ज़ा प्राप्त टीम) के सबसे कम उम्र में T20Is क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बने वैभव सूर्यवंशी. इससे पहले यह रिकॉर्ड अफ़गानिस्तान के मुजीब उर रहमान के नाम था. उन्होंने 16 साल 314 दिन की उम्र में जिम्बावे के खिलाफ़ 2018 में किया था.
- फुल मेंबर नेशन के सभी क्रिकेट प्रारुपों में डेब्यू करने वाले वे दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने. उनसे पहले सबसे कम उम्र 14 साल 227 दिन में हसन रज़ा ने फ़ैसलाबाद में सन् 1996 में डेब्यू किया था.
Ind vs Eng 2nd T20I में बने कुछ रिकॉर्ड
- अपने T20I डेब्यू में स्टंप आउट होने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी. वही दुनिया के 90 वें खिलाड़ी बने.
- इंग्लैंड के लिए में सबसे ज्यादा बार T20Is में शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने जोश बटलर. वे अबतक कुल 11 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.
- T20Is में पारी की पहली गेंद पर शून्य पर सबसे ज्यादा 4 बार आउट होने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बने फिलिप साल्ट. उनसे पहले ये रिकॉर्ड जैसन रॉय के पास था जो 3 बार पारी की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं.
संदर्भ :
IND vs ENG LIVE Score: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी हारी टीम इंडिया, जैकब बेथल ने खेली बेहतरीन पारी
आंतरिक लिंक्स
Ind Vs Eng 2nd T20I: मैच का पूर्वआकलन, फेंटसी 11 और पिच रिपोर्ट