IND vs IRE 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में मिली भारत को हार, आयरलैंड ने किया सीरीज में सूपड़ा साफ

Spread the love

IND vs IRE 2nd T20I: हाइलाइट्स

मैच का परिणाम: भारत की शर्मनाक हार, 1 रन से दूसरा टी20 गवा कर हारी 2.5 साल बाद द्विपक्षिय सीरीज.

स्टार खिलाड़ी: जय मुंद्रा (3/32) की शानदार गेंदबाज़ी से किया भारत को चित, उन्होंने संजू, शर्मा और अय्यर को अपना शिकार बनाया.

मैन ऑफ द मैच: जय मुंद्रा इस ऐतिहासिक सीरीज जीत के हीरो रहे।

प्लेयर ऑफ़ द सीरीज: 2 मैचों में 9 के स्ट्राइक रेट से 5 विकेट झटकने वाले जय मुंद्रा को यह आवार्ड दिया गया.

IND vs IRE: आयरलैंड ने रविवार को बेलफास्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 मैच में 1 रन से हराकर सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमा लिया. इसी के साथ आयरलैंड ने दो मैचों की सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम. आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए.

इसके जवाब में टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. भारत के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 55 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से जय मुंद्रा और होलॉर्ड ने 3-3 विकेट लिए. आयरलैंड की टीम ने पहली बार भारत को किसी फॉर्मेट में सीरीज हरा पाई है.

आयरलैंड ने दूसरे टी20 मैच में रविवार को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन बनाए. टीम के लिए हेरी ट्रेक्टर ने 47 गेंद में सर्वाधिक 53 रन बनाए. बेंजामिन कालित्ज़ ने 23 गेंद पर 37 रन की आक्रामक पारी खेली.

भारत के लिए सूर्यांश शेडगे (2 ओवर में 25 रन दिए) सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे. प्रिंस यादव ने अपने पदार्पण मैच में तीन विकेट झटके तो वही अर्शदीप-दुबे को 2-2 विकेट मिले.

IND vs IRE: सलामी बल्लेबाज़ों ने खाता तक न खोला

इसके जवाब में 154 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ख़राब रही और भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट पहले ही ओवर में गवा दिए. दोनों में से कोई भी बल्लेबाज़ अपना खाता तक न खोल सका. इन दोनों बल्लेबाज़ों के विकेट भारतीय मूल के आयरिश तेज़ गेंदबाज़ जय मुंद्रा ने लिए.

IND vs IRE: मध्यक्रम स्थिरता प्रदान न कर सका

सलामी बल्लेबाज़ों के जल्दी आउट होने के बाद सारा ज़िम्मेदारी मध्यक्रम पर आ गई. मध्यक्रम में  ईशान किशन 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर 7 गेंद में 10 रन ही बना पाए.

तिलक वर्मा ने शर्मा 46 गेंदों में 55 रन की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे लेकिन उनकी ये पारी भी भारत को जीत न दिला सकी. भारत ने 11.3 ओवर में पांच विकेट गंवा दिए थे. अक्षर पटेल 18 गेंद में 14 रन ही बना पाए. शक्तिमान दूबे कहे जाने वाले शिवम दुबे 16 गेंद पर 20 रन ही बन सके.

IND vs IRE: राणा ने अंतिम ओवरों में कुछ आश बाँधी

अंतिम ओवरों में हर्षित राणा की बल्लेबाज़ी ने नाक बचने लायक हालात में भारत को पहुँचाया. राणा की 10 गेंदों में 21 रन की पारी की बदौलत भारत का हर का अंतर एक रन का रहा. पुछल्ले बल्लेबाज़ों में शेडगे 1 अर्शदीप 4 और प्रिंस यादव 6 रन बना सके. अंतिम ओवर का रोमांच आप नीचे विडियो में देख सकते हैं.

IND vs IRE: आयरलैंड की ज़बरदस्त गेंदबाज़ी

आयरलैंड की ओर से मैट हॉलार्ड ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके तो वही जय मुंद्रा ने भारतीय टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने में कोई कसर न छोड़ी और 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम कर लिए.

IND vs IRE: आयरलैंड ने बनाए 154 रन

टॉस हार कर पहले बैटिंग करने का न्यौता मिलने के बाद मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके दोनों सलामी बल्लेबाज़ 21 रन के भीतर आउट हो गए. टीम ने दूसरे ओवर में ही टी एच ट्रेक्टर का विकेट गंवा दिया है. उन्होंने 6 गेंद में 5 रन बनाए. हर्षित राणा ने आयरलैंड को पहला झटका दिया.

अर्शदीप सिंह ने उसके बाद रोस अडायर को तीसरे ही ओवर में आउट किया, जोकि अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे. हैरी ट्रेक्टर ने एक छोर पर संभल कर खेलते हुए 53 रन की पारी खेली तो वही कप्तान टक्कर इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 18 गेंद पर 15 रन बनाने के बाद, प्रिंस यादव के शिकार बने. बेंजामिन कालित्ज़ और ट्रेक्टर के बीच हुए 65 रन की साझेदारी ने आयरलैंड को एक अच्छे स्कोर तक पहुँचने में मदद की.

IND vs IRE: प्रिंस यादव अपने पदार्पण में चमके

भारत की ओर से अपना पदार्पण मैच खेल रहे प्रिंस यादव सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए. शेडगे के दो ओवर भारत के लिए महंगे साबित हुए. उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 25 रन दिए.

भारत के लिए अर्शदीप सिंह और शिवम दूबे ने दो-दो विकेट हासिल किए. भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है.

IND vs IRE: टीम में बदलाव

कप्तान ने बताया कि उन्होंने टीम में दो बदलाव किए हैं सुंदर की जगह शेडगे तो कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को टीम में जगह मिली. वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम के प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. आयरलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी.

IND vs IRE: Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड

IND vs IRE: किसने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आयरलैंड के खिलाफ कप्तान श्रेयस ने अपने दोनों ही मैच में टॉस जीता है. मगर दोनों ही मैच हार गए.

आप इस हार की मुख्य वजह क्या मानते हैं कॉमेंटे बॉक्स में अपनी राय साँझा करें.

संदर्भ

Ind vs Ire 1st T20I : आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से दी मात…

Ind vs Ire 2nd T20I Preview: सीरीज़ बचाने की जंग और टीम इंडिया की वापसी की उम्मीद…

IND vs IRE: आयरलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज जीतकर रचा इतिहास, टीम इंडिया को हराकर किया शर्मसार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *