हाइलाइट्स
मैच का परिणाम: भारत की शर्मनाक हार, 34 रनों से आयरलैंड ने जीता मैच।
स्टार खिलाड़ी: मैट होलार्ड (3/28) ने धारदार गेंदबाज़ी की, उन्होंने किशन, अय्यर और सुंदर को अपना शिकार बनाया।
मैन ऑफ द मैच: मैट होलार्ड आयरलैंड की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे।
Ind vs Ire 1st T20I टॉस का बॉस
Ind vs Ire 1st T20I में भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। अपने कप्तान के फैसले पर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ खरे उतरे।
भारत को पहली सफलता हर्षित राणा ने दिलाई। उन्होंने आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज़ रोस अडायर (12) को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच करवाया। जब पहला विकेट गिरा तब आयरलैंड का स्कोर 20 रन था।
इसके बाद आयरलैंड ने अपने तीन विकेट 31 रन के भीतर को दिए। जिसमें हैरी टेक्टर (0) टी एच टेक्टर (17) और बेंजामिन कैलिट्ज़ (15) के महत्वपूर्ण विकेट शामिल थे और इस प्रकार से आयरलैंड को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
Ind vs Ire 1st T20I : लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी की साझेदारी
लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने पाचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को मुसीबत से निकाला। लोर्कन टकर ने 36 गेंद पर 50 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
Ind vs Ire 1st T20I : टर्निंग पॉइंट
आयरलैंड की टीम छोटे स्कोर पर ढेर होती दिख रही थी तभी 16 वें व 17 वें ओवर ने पहली पारी का और मैच का रुख़ आयरलैंड की तरफ मोड़ दिया। 16 वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने 4 गेंदों पर 12 रन डॉकरेल से और 2 गेंदों पर 5 रन डेलानी से खाए। इस ओवर 2 रन एक्स्ट्रा Wide और No Ball के रूप में आए। कुल मिलाकर इस ओवर से 19 रन आए.
17 वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए, प्रसिद्ध कृष्णा की पहली 2 गेंदों पर डॉकरेल ने 5 रन बनाए जबकि डेलानी ने अंतिम 4 गेंदों पर 22 रन बनाकर पारी को मोमेंटम दिया और मैच में आयरलैंड की वापसी करा दी। आयरलैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 3 लिये, वहीँ अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।
Ind vs Ire 1st T20I: भारत की ख़राब शुरुआत
लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ख़राब रही और सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन 5 के निजी स्कोर पर जय मूंदरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत के मिडिल ऑर्डर ने आयरलैंड जैसी कमज़ोर टीम के सामने अपने प्रशंसकों को निराश किया। किशन (1), अय्यर (3) और तिलक वर्मा (19) ने मिलकर मात्र 23 रन बनाए।
Ind vs Ire 1st T20I: शर्मा का विकेट जीत की चाभी
अभिषेक शर्मा ने एक छोर से अच्छी पारी खेली। शर्मा ने 20 गेंदों पर कुल 50 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। पारी की दौरान उनका स्ट्राइक रेट (250.00) भी शानदार रहा लेकिन उनकी इस पारी का अंत आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर हो गया। लियाम मैक्कार्थी ने अपनी गेंद पर उन्हें Deep Mid-Wicket पर कैलिट्ज़ के हाथों कैच आउट करवाकर, मुकाबले को पूरी तरह आयरलैंड के पक्ष में मोड़ लिया।
इसके बाद भारत के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और भारत यह मुकाबला 34 रनों से हार गया। भारत की इस शर्मनाक हार का असली ज़िम्मेदार भारत का मध्यक्रम रहा। मैट होलार्ड (3/28) और एम हम्फ्रीज़ (3/38) ने 3-3 विकेट झटके।
आयरलैंड ने 9 वें Test Playing Nations के खिलाफ दर्ज की जीत। इससे पहले आयरलैंड ने इन Test Playing Nations को हरा रखा था – इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज, अफगानिस्तान और ज़िम्बाब्वे.
आपकी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें :
इस हार का ज़िम्मेदार कौन?
संदर्भ:
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को हराकर किया बड़ा उलटफेर
Ind Vs IRE T20 Series: आयरलैंड में युवा ब्रिगेड दिखायेगी अपना दम…