Ind Vs Eng 3rd T20I: मैच का लेखा-जोखा

Spread the love

Ind vs Eng के बीच खेली जा रही 5 T20I मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रह गया था तो वही दूसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में 4 विकेट से हारने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है तीसरा मुकाबला इस सीरीज की राह तय करेगा.

Ind Vs Eng 3rd T20I ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर, नॉटिंघम में 7 जुलाई, 2026 (मंगलवार) को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा. इस मैच का सीधा प्रसारण आप Sony Sports TEN Network, DD Sports और JioHotstar पर देख सकते हैं. इस मैच को टीम इंडिया जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी तो वही इंग्लैंड की टीम 2-0 की बढ़त बनाने के मंसूबे से मैदान पर उतरेगी.

ind vs eng 3rd t20i

Ind Vs Eng 3rd T20I: Ind vs Eng आमना-सामना

भारत और इंग्लैंड की टीमों का T20I क्रिकेट में कुल 32 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें 18 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है तो वही 13 बार इंग्लिश आर्मी को जीत मिली है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वही इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए कुल 10 मैचों में से 4 बार भारत जीत मिली जबकि 6 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज़ की है.

Ind Vs Eng 3rd T20I: Ind vs Eng पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

नॉटिंघम की पिच पर बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाज़ी करने में आसान रहती है। यहाँ गेंद ज़्याद हरकत नहीं करती है। इस पिच पर पिछले 10 मुकाबलों में 76 विकेट तेज़ गेंदबाज़ों को मिले है तो वही 62 विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने अपने नाम किए हैं. यहाँ खेले गए 14 मुकाबलों में से 7 मुकाबले चेस करने वाली टीमों ने जीते हैं और 7 ही मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते है।

इस मैदान पर मैच के दौरान आसमान पर बादलों का साया रह सकता है। इस मैच के दौरान 5 प्रतिशत वर्षा आने की संभावना है।

Ind Vs Eng 3rd T20I: टीमों का ताकत और कमज़ोरी

भारत की ताकत: टीम इंडिया की ताकत उसके सलामी बल्लेबाज़ हैं जो शानदार फॉर्म में हैं. अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के बल्ले ने पिछले ही मैचों में टीम को अच्छा योगदान तो दिया मगर मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाया है। क्रिकेट प्रेमियों के नज़रें पिछले मैच में डेब्यू  करने वाले बेबी बॉस पर भी होंगी। मिडिल ऑर्डर में ईशान किसान ने पिछले मैच में पारी तो अच्छी खेली मगर उनका स्ट्राइक रेट चिंताजनक था।

भारत की कमज़ोर कड़ी: टीम इंडिया की पिछले कुछ वर्षों से जो सबसे कमज़ोर कड़ी रही है, वो है डेथ ओवर में गेंदबाज़ी। पारी के 16 से 20 ओवर में भारत के गेंदबाज़ कई बार नियंत्रण को देते हैं जैसा की अभी पिछले ही मैच में रवि बिश्नोई का एक ओवर पूरे मैच पर भारी पड़ गया। उनके उस ओवर में जैकब बेथल ने 29 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था।

इंग्लैंड टीम की ताकत: इंग्लैंड की टीम में उनका मध्यक्रम उनकी सबसे बड़ी ताकत है. ब्रूक ने पिछले मैच में इंग्लैंड की पारी को गति दी तो बेथल और बंटन ने उस पारी को स्थिरता प्रदान की। इसके बाद जैकब बेथल ने अपने अंदाज़ में मैच को फिनिशिंग टच दिया। वही इंग्लैंड के निचले क्रम को पिछले मैच में ज़्याद कुछ करने का मौका न मिल सका।

इंग्लैंड टीम की कमज़ोरी: इंग्लैंड टीम की सबसे कमज़ोर कड़ी उनके दोनों सलामी बल्लेबाज़ हैं जो लंबे समय से आउट ऑफ फोरम चल रहे हैं। जोस बटलर विश्वकप से अब-तक फॉर्म में वापसी नहीं कर पाए हैं तो वही फिलिप साल्ट भी आईपीएल के आधे सीजन के बाद से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

Ind Vs Eng 3rd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

Ind Vs Eng 3rd T20I इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग/शकीब महमूद।

भारत का संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई या प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

Ind Vs Eng 3rd T20Iदोनों टीमों के स्क्वाड

Ind vs Eng: टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.

Ind vs Eng: टीम इंग्लैंड का स्क्वाड

हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बेंटन, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, फ्लिप साल्ट, विल जैक्स, लियम डावसन, जैकब बेथल, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बाकर, जेम्स कॉल्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग और लुका वुड.

Ind Vs Eng T20I Series: 3rd T20I Fantasy XI

Wicket-Keeper: टॉम बेंटन

Batter: हैरी ब्रूक, श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी

All Rounder: जैकब बेथल, सैम कुरेन, अभिषेक शर्मा

Bowler: अर्शदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती/शकीब महमूद

हमारा अनुमान है की अगले मैच में भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर सबसे ज़्यादा रन बनाएंगे और इंग्लैंड की तरफ़ से ब्रुक अथवा बेथल में से कोई एक। शकीब महमूद खेले तो इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज होंगे और भारत के लिए प्रिंस यादव/अर्शदीप सिंह में से कोई एक अच्छी गेंदबाजी करेगा।

डिस्क्लेमर

“इस गेम में वित्तीय जोखिम शामिल है और इसकी लत लग सकती है। कृपया जिम्मेदारी से और अपने जोखिम पर खेलें।”

(Fantasy games involve financial risk and may be addictive. Please play responsibly and at your own risk.)

संदर्भ :

England vs India Prediction, 3rd T20I – Who will win today’s match between ENG vs IND?

आंतरिक लिंक्स:

Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final: मूनी और लिट्चफील्ड की तूफ़ानी पारियों के दम पर, ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार बना T20I विश्वकप चैंपियन.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *