Ben Stokes: इंग्लैंड के यौद्धा ने कहा, क्रिकेट जगत को अलविदा!

Spread the love

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व टेस्ट कप्तान Ben Stokes ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के अंतिम दिन 29 जून, 2026 को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को अलविदा कह दिया. Ben Stokes ने 2022 से 2026 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की. उन्हें इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन ऑल-राउंडरों में से एक माना जाता है. वे दुनिया भर की कई T20 लीग (IPL, BBL और T20 Blast) में खेल चुके हैं. वह उस इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2022 T20 वर्ल्ड कप जीता था.

Ben Stokes T20 और एकदिवसीय क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके थे और वे केवल टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ उन्होंने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच की दोनों पारियों में 6 विकेट अपने नाम किए और पहली पारी में 15 और दूसरी पारी में 30 रन का योगदान दे सके.

Ben Stokes का प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

Ben Stokes का जन्म 4 जून 1991 को क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में हुआ था. वे रग्बी लीग फुटबॉलर और कोच जेरार्ड स्टोक्स के बेटे हैं. 2003 में, 12 वर्ष की आयु में, स्टोक्स इंग्लैंड चले गए जब उनके पिता को वर्किंगटन टाउन रग्बी लीग फुटबॉल क्लब का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. Ben Stokes ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा के साथ-साथ स्थानीय क्रिकेट टीम के साथ अपने क्रिकेट कौशल को निखारा.  

Ben Stokes का शुरुआती करियर

ODI क्रिकेट में 25 अगस्त, 2011 को Ben Stokes ने आयरलैंड के खिलाफ़ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. इस मैच में, वे मात्र 3 रन बनाकर कर पॉल स्टर्लिंग के शिकार बने थे. डबलिन क्रिकेट ग्राउंड से उनके ODI क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी.

T20I क्रिकेट में, 23 सितम्बर, 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ़ उन्होंने अपना पहला मैच द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था. यह मैच बारिश से प्रभावित होने के कारण उन्हें बैटिंग या बोलिंग करने का मौका न मिला.

Test क्रिकेट में उनके सफ़र की शुरुआत 5 दिसंबर, 2013 को ऐडीलेड, ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ हुई. वे अपने इस पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 9 और दूसरी पारी 28 रन ही बना सके. दोनों पारियों में 26 ओवर के गेंदबाज़ी की जिसमे 82 रन खर्च किए और 1 विकेट निकला.  

Ben Stokes का खेलने का तरीका

Ben Stokes बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज़ थे तो वही दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ थे. उनकी गेंदबाज़ी की औसत गति 140 से 146 किमी/घंटा के आस पास रहती थी. उनके द्वारा फेंकी गयी सबसे तेज़ गेंद की गति 147 किमी/घंटा थे जो केपटाउन के मैदान पर साउथ अफ्रीका में फेंकी गयी थी. वे एक झुझारू और परिस्थितियों के अच्छी समझ रखने वाले खिलाड़ी थे.

Ben Stokes के अंतरराष्ट्रीय करियर के बल्लेबाज़ी के आकड़े

विवरण सूचीTestODIT20I
मैच12211443
पारी2209936
रन72733463585
उच्चतम स्कोर 25818252
100s1450
50s37241
स्ट्राइक रेट 58.5395.69128.01
औसत34.4741.2321.67
Ben Stokes के अंतरराष्ट्रीय करियर के गेंदबाज़ी के आकड़े
विवरण सूचीTestODIT20I
मैच12211443
पारी1828836
विकेट2527426
बेस्ट 8-1615-613-26
इकॉनमी रेट 3.33 6.058.39
एक पारी में 3 विकेट 121 0
एक पारी में 5 विकेट 61 0
औसत30.9842.3932.92

Ben Stokes को प्राप्त पुरस्कार एवं सम्मान

  • उन्हें 2019, 2020 और 2022 में विज़डन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ चुना गया.
  • 2019 में बेस्ट मेन्स क्रिकेटर’ के लिए ICC अवॉर्ड दिया गया.
  • 2019 में ही उन्हें ‘BBC स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ़ द ईयर’ अवॉर्ड मिला.
  • उन्हें 25 सितंबर 2019 को फ्रीडम ऑफ़ द बरो ऑफ़ एलेरडेल से सम्मानित किया गया.
  • क्रिकेट में उनके योगदान के लिए, 2020 के न्यू ईयर ऑनर्स में स्टोक्स को ऑफ़िसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (OBE) बनाया गया.
  • 2017 सीज़न के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया.
Ben Stokes के क्रिकेट रिकार्ड्स
  • टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है; उन्होंने 2015-16 के दक्षिण अफ्रीक दौरे के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ 258 रन बनाए थे.
  • वे टेस्ट क्रिकेट में पहले सेशन में सर्वाधिक 130 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. ये रन  उन्होंने उस 258 रन की पारी में ही बनाए थे जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है.
  • Ben Stokes और जॉनी बेयरस्टो ने टेस्ट में छठी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (399 रन) का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही उसे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों रोस्टन चेस और जंगू ने 401 रन की साझेदारी कर तोड़ डाला.
  • टेस्ट करियर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अपने तत्कालीन कोच ब्रेंडन मैकुलम के 107 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा और संन्यास के समय तक कुल 138 छक्के लगाए.
  • वे दुनिया के मात्र दूसरे ऐसे आल-राउंडर खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट और 7000 से अधिक रन बनाए हैं उनसे आगे केवल साउथ अफ्रीका के जैक कालिस हैं.
  • उनके नाम टेस्ट के एक पारी में सर्वाधिक 5 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी है.
  • ODI क्रिकेट में 6 नंबर पर आकर 182 रन की पारी खेली जो आज तक को भी इंग्लिश बल्लेबाज़ नहीं कर सका है.

Ben Stokes की 5 सबसे महत्वपूर्ण पारियां

  1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 135 रन (हेडिंग्ले, 2019) की पारी उनके क्रिकेट करियर की सबसे शानदार पारियों में से एक थी. इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम मात्र 67 रन पर आल-आउट हो गई थी. दूसरी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 359 रन बनाने थे. इंग्लैंड के 286 रन पर 9 विकेट गिरने के बाद वे एक तरफा संघर्ष करते रहे और अपनी टीम को टारगेट तक पहुंचा कर, एक हारे हुए टेस्ट मैच को जितवा दिया था. इस पारी की झलकियाँ आप नीचे दिए गए विडियो में देख सकते हैं.
  2. राइजिंग पुणे सुपर जेंट्स (1 मई, 2017) की तरफ से खेलते हुए उनका पहला IPL शतक भी एक यादगार पारियों में से एक है. इस मैच में उनकी टीम 161 रन का लक्ष्य हासिल कर रही थी और 42 रन पर 4 विकेट गुजरात लोयंस के खिलाफ़ खो चुकी थी और हार निश्चित लग रही थी, वहां से उन्होंने ने मैच कर रुख बदल देने वाली 63 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 103 रन बनाए. टीम को जीत दिलाई और ख़ुद मैन ऑफ़ द मैच बने.
  3. केपटाउन टेस्ट (2-3 जनवरी, 2016) में खेली गई उनकी 258 रन की पारी जो उनके टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर भी है. इस पारी में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज़ दोहरा शतक (163 गेंदों पर)  बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस पारी में दौरान उन्होंने सबसे तेज़ 250 (196 गेंदों पर) रन बनाने कर रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इसी पारी में वे टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने.
  4. विश्वकप 2019 जीता देने वाली पारी. 14 जुलाई, 2019 को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेली गई पारी का जिक्र इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया गया है. न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ़ फाइनल में खिली गए एक करिश्माई पारी ने इंग्लैंड को पहली बार विश्व विजेता बनवा दिया. इस संघर्ष भरी पारी में स्टोक्स ने 98 गेंद खेली और 84 अत्यंत महत्वपूर्ण रन बनाए. इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. अंतिम गेंद पर उनकी सूझ-बूझ ने मैच को टाई करवा दिया और इसके बाद सुपर-ओवर टाई हो गया. फिर बाउंड्री काउंट्स के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया. इस पारी ने उन्हें एक यौद्धा बना दिया. इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से फाइनल मैच में नवाज़ा गया.
  5. 13 नवम्बर, 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए T20 विश्वकप के फाइनल में उनकी सूझ-बूझ भरी पारी ने इंग्लैंड को ये विश्वकप फाइनल जितवा दिया. इस पारी में उन्होंने 49 गेंद पर 52 रन बनाए जोकि उनका T20 का सर्वाधिक स्कोर भी है. इस पारी ने उन्हें एक और फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का ख़िताब जितवा दिया.

ऊपर उल्लिखित पांच पारियों से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की वो इंग्लैंड के कितने बड़ी मैच विनर खिलाड़ी थे और बड़े मैचों में ज़िम्मेदारी लेकर खेलते थे. उनका योगदान इंग्लैंड क्रिकेट में सदैव अतुलनीय रहेगा.

विवाद

सितंबर 2017 में ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद, स्टोक्स को एक नाइटक्लब के पास दो लोगों के साथ सड़क पर हुई मारपीट में शामिल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया; इस घटना के समय उनके साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स भी वहां मौजूद थे. इस घटना के कारण दोनों खिलाड़ी सीरीज का चौथा मैच नहीं खेल पाए, और मारपीट में हाथ में चोट लगने के कारण स्टोक्स आखिरी मैच से भी बाहर हो गए.

15 जनवरी 2018 को स्टोक्स पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर झगड़ा करने का आरोप लगाया गया और वह 13 फरवरी 2018 को ब्रिस्टल मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए.14 अगस्त को उन्हें बरी कर दिया गया.

सितंबर 2018 में, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ब्रिस्टल की घटना और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्टोक्स पर खेल की बदनामी करने का आरोप लगाया. स्टोक्स ने आरोपों को स्वीकार कर लिया, और दिसंबर 2018 में उन पर जुर्माना लगाया गया और आठ मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया; यह प्रतिबंध वह उस समय तक पहले ही भुगत चुके थे.

मुख्य संदर्भ :

विकिपीडिया ऑफ Ben Stokes

आकड़े क्रिकेट एक्सचेंज से लिए गए हैं.

आंतरिक लिंक्स

Ind vs Eng: 5 T20I मैचों की हाई वोल्टेज सीरीज का आगाज़

Vaibhav Suryavanshi: द वंडर किड…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *