Ind vs Eng: 5 T20I मैचों की हाई वोल्टेज सीरीज का आगाज़

Spread the love

Ind vs Eng: सीरीज का शंखनाद

Ind vs Eng के बीच खेले जाने वाली 5 T20I मैचों की सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई 2026 को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट के मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात्रि में 10 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज के 5 T20I मैचों का सीधा प्रसारण आप Sony Sports TEN Network, DD Sports और JioHotstar पर देख सकते हैं. यह सीरीज भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं रहने वाली.

इस सीरीज में चुने गए सभी इंडियन टीम के खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने का खासा अनुभव नहीं है तो वही इंग्लैंड की टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों में अच्छी टीमों पर भारी पड़ जाती हैं. ये युवा टीम इंग्लैंड का सामना कैसे करती है. ये इस सीरीज में देखने लायक होगा.

Ind vs Eng: क्या वापसी कर पाएगी टीम इंडिया

आयरलैंड से मिली 2-0 की हार से उभर कर इस सीरीज में वापसी करने के की उम्मीद सभी क्रिकेट प्रेमी लगा कर बैठे हैं. आयरलैंड सीरीज के दौरान सलामी बल्लेबाज़ों का ख़राब फॉर्म टीम इंडिया के लिए सरदर्दी बना हुआ है. मध्य क्रम में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. वही सटीक टीम 11 चुनना भी नए कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर की लिए एक अहम चुनौती होगी.

Ind vs Eng: पिच और परिस्थितीयाँ

इंग्लैंड के पिचों पर शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को अच्छी स्विंग प्राप्त होती हैं. मैदानों का आउट फील्ड तेज़ होता. इन पिचों पर अच्छा बाउंस मिलता है. यहाँ का मौसम आँख-मिचोली खेलता है. एक पल में वर्षा आती है तो वही दूसरे पल मैच शुरू हो जाता है, हो सकता इस सीरीज में भी हमें एक-दो ऐसे मैच देखने को मिल सकते हैं.  

Ind vs Eng: टीम विश्लेष्ण

टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज़ इंग्लैंड की तुलना में बेहतर फॉर्म में हैं. यदि पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करते हैं तो. मध्य क्रम मेजबान टीम का अच्छा प्रतीत होता है. ब्रूक, बेथल और बंटन जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम की गेंदबाज़ी यूनिट की बखिया उधेड़ सकते हैं. निचला क्रम भी इंग्लैंड का मजबूत दिखाई पड़ता है, जहाँ उनके पास जैक्स, करन और आर्चर जैसे ऑल-राउंडर मौजूद हैं.

तेज़ गेंदबाज़ी टीम इंडिया की मजबूत है. जबकि स्पिन गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की टीम मजबूत नज़र आती है. उनका पलड़ा केवल आदिल राशिद की वजह से भारी है.    

Ind vs Eng: प्रमुख खिलाड़ी जिन पर रहेगी सबकी नज़र

वैभव सूर्यवंशी: पिछले कई महीनों से पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बन चुके वैभव सूर्यवंशी पर सभी क्रिकेट प्रेमियों पर पूरे क्रिकेट जगत की नज़रें रहेंगी. सबका ध्यान उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर उनकी दबाव झलने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खेलने पर होगा.

श्रेयस अय्यर (कप्तान): यह सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए कप्तानी की अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी. आयरलैंड से मिली हार को भूलाने के लिए, उनके लिए इस सीरीज जितना बहुत आवश्यक होगा.

प्रिंस यादव: आयरलैंड के खिलाफ़ पदार्पण मैच में 3 विकेट झटकने वाले प्रिंस यादव यदि इस सीरीज में अच्छा करते हैं तो वे आने वाले दिनों में टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज़ के रूप में उभर कर सामने आ सकते हैं.

जेम्स कॉल्स: इस सीरीज में नज़रें इंग्लैंड के इस उभरते ऑल-राउंडर पर भी होगी. इंग्लैंड की T20 ब्लास्ट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें इस टीम में मौका मिला हैं.

सोनी बकर:  इंग्लैंड के इस शानदार गेंदबाज़ ने काउंटी डिवीज़न वन-डे में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 9 पारियों में 22 विकेट निकाले थे जिसके फलस्वरूप उन्हें इंग्लैंड की इस टीम में जगह मिली.

Ind vs Eng: पुराने आकड़ों का नया गणित

दोनों टीम के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में 3 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज़ की है तो वही 7 दफ़ा भारत को जीत हासिल हुई हैं. गौरतलब ये है की इन सभी मैचों में से 8 मुकाबले भारत में खेले गए थे और ये सीरीज इंग्लैंड में होने जा रही है. हमारे अनुमान से इस सीरीज में इंग्लैंड का पलड़ा भरी रहने वाला है. भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ़ अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड अच्छे हैं तो वही इंग्लैंड के जोस बटलर भारत के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं.  

Ind vs Eng: टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

Ind vs Eng: टीम इंग्लैंड का स्क्वाड

हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बेंटन, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, फ्लिप साल्ट, विल जैक्स, लियम डावसन, जैकब बेथल, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बाकर, जेम्स कॉल्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग और लुका वुड.

Ind vs Eng: सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तिथि मैदान का नामसमय
पहला T20I1 जुलाई 2026रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट10.00 PM
दूसरा T20I4 जुलाई 2026ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर07.00 PM
तीसरा T20I7 जुलाई 2026ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम10.00 PM
चौथा T20I9 जुलाई 2026काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल10.00 PM
पांचवां T20I11 जुलाई 2026रोज बाउल, साउथहैंपटन07.00 PM

संदर्भ :

ENG vs IND T20 2026: इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगा भारत; वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें, पूरा शेड्यूल जानें और लाइव देखें

IND vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड से होगा टीम इंडिया का सामना, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND vs IRE 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में मिली भारत को हार, आयरलैंड ने किया सीरीज में सूपड़ा साफ

Vaibhav Suryavanshi: द वंडर किड…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *