भारतीय क्रिकेट का इतिहास हमेशा से ही असाधारण प्रतिभाओं का गवाह रहा है, लेकिन बिहार के समस्तीपुर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने वाले Vaibhav Suryavanshi की कहानी बिल्कुल अलग है। महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने वाले वैभव आज न केवल भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे हैं, बल्कि उन्होंने एक वैश्विक सनसनी के रूप में अपनी पहचान बना ली है।
प्रारंभिक जीवन और संघर्ष
Vaibhav Suryavanshi का जन्म 27 मार्च, 2011 बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गाँव में संजीव और आरती सूर्यवंशी जी के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी स्वयं क्रिकेट के शौकीन थे, मगर परिवार की आर्थिक तंगी के कारण वे अपना ये सपना पूरा न कर सके।
Vaibhav के क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें कोच मनीष ओझा की देखरेख में पटना की जेंननेक्स क्रिकेट अकादमी में भर्ती कराया। यह अकादमी उनके घर से 100 किलोमीटर की दूरी पर पटना में स्थित थी। इतनी दूर ट्रेनिंग के लिए जाना और फिर घर वापस आना अपने आप में ही एक संघर्ष था. जिसकी जिम्मेदारी उनके पिता ने अपने कंधे पर ली और प्रशिक्षण में किसी प्रकार की बाधा न आने दी.
इस प्रक्रिया के दौरान संजीव जी ने अपने पुत्र का क्रिकेट के प्रति समर्पण, समझ, कड़ी मेहनत और अनुशासन को पहचान लिया, जिसके बाद उन्होंने ठान लिया की मेरा अधूरा सपना मेरा बेटा पूरा करेगा.

Vaibhav Suryavanshi: घरेलू क्रिकेट
Vaibhav Suryavanshi ने मात्र 12 वर्ष की आयु में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू कर सभी को चौंका दिया. वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. उनकी रणजी ट्राफी 2024 में शुरुआत अच्छी नहीं रही. घरेलू क्रिकेट की अपनी पहली 4 पारियों मात्र 31 रन बना सके. वही उनका औसत 7.75 का रहा और स्ट्राइक रेट उनकी शैली से विपरीत 37.35 का रहा था.
Vaibhav Suryavanshi IPL: एक ऐतिहासिक सफ़र
Vaibhav Suryavanshi को मात्र 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीद लिया था. वे आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के अनुबंधित खिलाड़ी बने थे.
सबसे युवा डेब्यू : 14 साल 23 की उम्र में LSG के खिलाफ पदार्पण करते ही वे IPL के सबसे युवा पदार्पण करने वाले खिलाड़ी बन गए थे. उन्होंने इस मैच में अपनी पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर का छक्का लगा कर पहले ही मैच में सुर्ख़ियाँ बटोर ली थी.
सबसे युवा शतकवीर: अपने डेब्यू सीजन के तीसरे ही मैच में उन्होंने गुजरात टाइटन के खिलाफ मात्र 38 गेंदों पर 101 रनों की यादगार पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे. यह न केवल IPL इतिहास का सबसे तेज़ भारतीय शतक था, बल्कि Vaibhav को T20 क्रिकेट की दुनिया का सबसे कम उम्र का शतकवीर बना दिया था.
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: टर्निंग पॉइंट
IPL 2026 उनके क्रिकेट जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा. इस सीजन में उहोंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सारी क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करवाया. इस सीजन में उन्होंने 16 पारी में कुल 776 रन बनाए थे. जिसमें उनका औसत 48.50 का रहा था तो वही स्ट्राइक रेट 237.31 का था.
Vaibhav Suryavanshi ने अपने बल्ले के दम पर ऑरेंज कैप (सार्वधिक रन), मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन के ख़िताब अपने नाम किए थे. वही पूरे सीजन में 72 छक्के लगाकर, एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस वर्ष उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट प्राइस मात्र 1.10 करोड़ था. उन्होंने एलिमिनटर मैच में 29 गेंद पर 94 रन और क्वालिफायर मैच में 47 गेंद पर 97 की पारियां खेलकर अपनी परिपक्वता का परिचय दिया था.
Vaibhav Suryavanshi: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन
Vaibhav Suryavanshi ने अपने बल्ले और प्रदर्शन के दम पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बना ली. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ़ खेले जाने वाले 2 T20 मैचों के लिए 16 सदस्यों की भारतीय टीम में जगह मिल गई है और साथ ही उनका नाम इंग्लैंड में खेली जाने वाली 5 T20 मैचों की सीरीज़ में भी है.
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ़ मेनचेस्टर में 04 जुलाई, 2026 को हुआ था.वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. जब उन्होंने डेब्यू किया तो उनकी उम्र 15 वर्ष और 99 दिन थी. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन रमेश तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए 15 नवम्बर, 1989 में करची टेस्ट में डेब्यू किया था. नीचे भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 6 खिलाड़ियों की के नाम आप देख सकते हैं.
| क्रम सं. | खिलाड़ी का नाम | खिलाड़ी की उम्र | प्रारूप |
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | 15 साल 99 दिन | T20Is |
| 2 | सचिन तेंदुलकर | 16 साल 205 दिन | टेस्ट |
| 3 | पियूष चावला | 17 साल 75 दिन | टेस्ट |
| 4 | लक्ष्मण सिवारमाकृष्णन | 17 साल 118 दिन | टेस्ट |
| 5 | पार्थिव पटेल | 17 साल 152 दिन | टेस्ट |
| 6 | मनिंदर सिंह | 17 साल 193 दिन | टेस्ट |
वैभव के इस डेब्यू से बने चार अन्य रिकॉर्ड
- भारत के लिएT20Is में सबसे कम उम्र में डेब्यू है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर के नाम था. उन्होंने 18 साल 180 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ़ वानखेड़े में अपना डेब्यू साल 2017 में किया था. अब ये 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी वैभव के नाम है.
- भारत की महिला और पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बने. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की महिला क्रिकेट टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा के नाम था. उन्होंने 15 वर्ष और 239 दिन की उम्र में T20Is में डेब्यू किया था.
- फुल मेंबर नेशन (अर्थात् टेस्ट दर्ज़ा प्राप्त टीम) के सबसे कम उम्र में T20Is क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बने वैभव सूर्यवंशी. इससे पहले यह रिकॉर्ड अफ़गानिस्तान के मुजीब उर रहमान के नाम था. उन्होंने 16 साल 314 दिन की उम्र में जिम्बावे के खिलाफ़ 2018 में किया था.
- फुल मेंबर नेशन के सभी क्रिकेट प्रारुपों में डेब्यू करने वाले वे दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने. उनसे पहले सबसे कम उम्र 14 साल 227 दिन में हसन रज़ा ने फ़ैसलाबाद में 14 साल और 227 दिन की उम्र में सन् 1996 में किया था.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी नंबर 3 मिलने पर उनका भावुक संदेश नीच X के विडियो पोस्ट में देखा जा सकता है:
Vaibhav Suryavanshi: खेलने की शैली और भविष्य की राह
वैभव की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता है। वे गेंद की लंबाई को बहुत जल्दी भांप लेते हैं और उनका फुटवर्क किसी अनुभवी बल्लेबाज की तरह सटीक है। उनका 5 फिट 7 इंच का कद भी बाउंसर को नियंत्रण में खेलने में मदद करता है. उनकी बैट स्पीड और दबाव में भी शांत रहकर खेलने की क्षमता उन्हें अन्य युवाओं से अलग खड़ा करती है। उनके आदर्श वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा हैं, और उनकी तकनीक में कहीं न कहीं उस आक्रामकता की झलक भी दिखती है।
निष्कर्ष वैभव सूर्यवंशी की कहानी केवल रनों और रिकॉर्ड्स के बारे में नहीं है; यह उन लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से निकलकर दुनिया जीतने का सपना देखते हैं। जिस तरह से उन्होंने बिहार जैसे राज्य से निकलकर, जहां क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को लेकर अक्सर चुनौतियां रहती हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है, वह उनके दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है।
संदर्भ :
इसे भी पढ़े : वैभव सूर्यवंशी: द बेबी बॉस
Internal Links