हाइलाइट्स:
मैच का परिणाम: भारत A ने श्रीलंका A को 66 रनों से करारी शिकस्त दी।
स्टार खिलाड़ी: Vaibhav Suryavanshi ने तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच: वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल तक का रोमांचक सफर
त्रिकोणीय सीरीज का सफर 9 जून से शुरू हुआ था। पहले मैच में भारत A ने श्रीलंका A को 8 रनों से हराकर कर इस ट्राई सीरीज़ का आगाज़ किया था। वही दुसरे मैच में भारत A को अफगानिस्तान A से डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का सबसे यादगार मुकाबला चौथा मैच रहा, जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ और भारत A इस मुकाबले को हार गया था। हालाँकि, इन दो लगातार हार के बाद भारत A ने अफगानिस्तान A को 101 रनों से हराकर जबरदस्त वापसी की। अंततः भारत A ने अपनी शानदार लय बरकरार रखी और श्रीलंका A को हराकर सीरीज में अपना दबदबा साबित किया।
टॉस और पहली पारी का दबदबा
टॉस जीतकर श्रीलंका A ने गेंदबाजी चुनी, जो उनका गलत फैसला साबित हुआ। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही आक्रामक रुख अपना लिया और मात्र 8.4 ओवर में ही 132 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली।
भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 377/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। Vaibhav Suryavanshi ने मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली, इस पारी के दौरान उन्होंने 11 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था जोकि लिस्ट A क्रिकेट का दुनिया का सबसे तेज़ अर्धशतक था। वैभव जब भी पारी खेलते हैं नया कीर्तिमान बनाते हैं। जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 90गेंदों में 67 रनों का संयमित योगदान दिया। पारी के अंत में अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया। Vaibhav Suryavanshi की पारी ने उनके प्रशंसकों का दिल गदगद कर दिया।
गेंदबाजी में भारतीय गेंदबाजों का कहर
378 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका A की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने पावरप्ले में ही श्रीलंका के तीन प्रमुख बल्लेबाजों (निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो और नुवानिदु फर्नांडो) को आउट कर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।
श्रीलंका के लिए वनुजा सहान (62) और सदीदा समराविक्रमा (52) ने अर्धशतक जड़कर संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कप्तान तिलक वर्मा की सटीक कप्तानी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे उनकी एक न चली। अंततः भारतीय टीम ने श्रीलंका A को 66 रनों से हराकर यह फाइनल मुकाबला जीत लिया।