Ind vs Eng के बीच खेली जा रही 5 T20I मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने चौथे मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने 12 साल बाद भारत के खिलाफ़ T20I द्विपक्षीय सीरीज जीती है। अगर Ind Vs Eng 5th T20I मुकाबला भारत जीत लेता है तो भारत अपनी साख बचा लेगा, वही इंग्लैंड की टीम भारत का सुपड़ा साफ़ करने के नजरिए से उतरेगी।

Ind Vs Eng 5th T20I रोज बाउल, साउथहैंपटन के मैदान पर 11 जुलाई, 2026 (शनिवार) को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. Ind Vs Eng 5th T20I का सीधा प्रसारण आप Sony Sports TEN Network, DD Sports और JioHotstar पर देख सकते हैं. इस मैच को टीम इंडिया जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी तो वही इंग्लैंड की टीम 3-0 की बढ़त बनाने के मंसूबे से मैदान पर उतरेगी.
Ind Vs Eng 5th T20I: Ind vs Eng आमना-सामना
भारत और इंग्लैंड की टीमों का T20I क्रिकेट में कुल 34 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें 18 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है तो वही 15 बार इंग्लिश आर्मी को जीत मिली है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वही इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए कुल 13 मैचों में से 4 बार भारत जीत मिली जबकि 8 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज़ की है. वही एक मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बेनतीजा रहा है.
Ind Vs Eng 5th T20I: Ind vs Eng पिच रिपोर्ट
रोज बाउल, साउथहैंपटन की पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल रहती है. यह नई गेंद से गेंदबाज़ों को स्विंग, ग्रिप और बाउंस प्राप्त होता है। इस पिच पर पिछले 10 मुकाबलों में 60 विकेट तेज़ गेंदबाज़ों को मिले है तो वही 57 विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने अपने नाम किए हैं. यहाँ खेले गए पिछले 19 मुकाबलों में से 47% मुकाबले चेस करने वाली टीमों ने जीते हैं और मात्र 53% ही मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीमों जीत सकी हैं.
Ind Vs Eng 5th T20I: टीमों का ताकत और कमज़ोरी
भारत की ताकत: टीम इंडिया की ताकत उसके सलामी बल्लेबाज़ हैं. भारत के दोनों ओपनर पिछले दो-मैचों से अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं और भारत को हार का सामना करना पड़ रहा है,भारत की तेज़ गेंदबाज़ी भी मजबूत हैं अर्शदीप और प्रिंस यादव नई गेंद से सफलता दिलाने में माहिर हैं.
भारत की कमज़ोर कड़ी: इस सीरीज में भारत की सबसे कमज़ोर कड़ी उसके स्पिन गेंदबाज़ साबित हो रहा हैं जबकि इससे पहले भारत अपनी स्पिन गेंदबाज़ी के लिए क्रिकेट की दुनिया में व्यख्यात था.
इंग्लैंड टीम की ताकत: इंग्लैंड की टीम की मुख्य ताकत उनके सलामी उनका ताकतवर टॉप ऑर्डर, मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर हैं। टॉप ऑर्डर के दम पर इंग्लैंड के तीसरा और चौथा मुकाबला जीत तो वही दूसरा मुकाबला मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर ने मिलकर जितया।
इंग्लैंड टीम की कमज़ोरी: इंग्लैंड टीम की कमज़ोरी बेंटन और बटलर का फॉर्म हैं और इंग्लैंड की टीम चाहेगी की दोनों खिलाड़ी अपने अगले मैच में एक अच्छी पारी खेल कर टीम की जीत में अपना योगदान दें.
Ind Vs Eng 5th T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
Ind Vs Eng 5th T20I इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
Ind Vs Eng 5th T20I भारत का संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
Ind Vs Eng 5th T20I: दोनों टीमों के स्क्वाड
Ind vs Eng: टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.
Ind vs Eng: टीम इंग्लैंड का स्क्वाड
हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बेंटन, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, फ्लिप साल्ट, विल जैक्स, लियम डावसन, जैकब बेथल, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बाकर, जेम्स कॉल्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग और लुका वुड.
Ind Vs Eng 5th T20I: Fantasy XI
Wicket-Keeper: ईशान किशन
Batter: फ्लिप साल्ट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा
All Rounder: सैम कुरेन,
Bowler: अर्शदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, प्रिंस यादव.
हमारा अनुमान है की अगले मैच में भारत की तरफ से श्रेयस या किशन सबसे ज़्यादा रन बनाएंगे और इंग्लैंड की तरफ़ से साल्ट या ब्रूक में से कोई एक फिर अच्छी पारी खेलेंगे. जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज होंगे और भारत के लिए प्रिंस यादव अच्छी गेंदबाजी करेंगें.
डिस्क्लेमर
“इस गेम में वित्तीय जोखिम शामिल है और इसकी लत लग सकती है। कृपया जिम्मेदारी से और अपने जोखिम पर खेलें.”
(Fantasy games involve financial risk and may be addictive. Please play responsibly and at your own risk.)
संदर्भ :