हाइलाइट्स
मैच का परिणाम: ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट और 17 गेंद शेष रहते बना विश्व चैंपियन.
मैन ऑफ द मैच: बेथ मूनी को उनकी 64 रनों की पारी के लिए यह अवार्ड मिला.
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट: बेथ मूनी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए २३८ रन बनाए.
Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final का फाइनल मुकाबला रविवार 5 जुलाई, 2026 को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू हुआ. 25000 दर्शक इस मैच के गवाह बने और उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.
टॉस का बॉस:
Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. वही इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट इस विश्व कप के 7 मैचों में से 6 बार टॉस हारकर, एक विश्वकप में सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड बना दिया.
Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final दूसरी पारी:153-3 (17.1 ओवर)
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पारी के दुसरे ही ओवर में लॉरेन बेल ने जॉर्जिया वोल को 9 रन के स्कोर पर बोल्ड मारकर इंग्लैंड की उमीदें बड़ा दी.
इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिट्चफील्ड ने इंग्लैंड के दूसरी बार विश्वकप जितने के अरमानों पर पानी फेर दिया और 6 ओवर के पॉवरप्ले के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62 रन पर 1 विकेट हो गया.
Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final टर्निंग पॉइंट
बेथ मूनी और फोएबे लिट्चफील्ड साझेदारी ने इस फाइनल मुकाबले को पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ दिया. दोनों ने आक्रामक अंदाज़ में दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी की. जिसमें 32 गेंदों पर 48 रनों का योगदान बेथ मूनी का रहा और दूसरी तरफ फोएबे लिट्चफील्ड ने 35 गेंदों पर 48 रनों का सहयोग इस साझेदारी में किया. फोएबे लिट्चफील्ड ने आउट होने से पहले इंग्लैंड के जीत की संभावना को पूरी तरह से खत्म कर दी. लिट्चफील्ड ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े और वे 2 रन से अपने अर्धशतक से चुक गई. वे शार्लोट डीन की गेंद पर बोल्ड हो गयी. उनके आउट होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 117 रन था और टीम को ख़िताब अपने नाम करने के लिए वहां से 42 गेंदों पर मात्र 34 रनों की आवश्यकता थी. मूनी ने 49 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाए और वे सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गयी.
मैच की औपचारिकताएं एलिसे पेरी (13*) और एशले गार्डनर (3*) ने पूरी करके, ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट और 17 गेंद शेष रहते सातवीं बार विश्व चैंपियन बना दिया. इंग्लैंड की डीन बेल और एक्लेस्टोन को एक-एक विकेट मिला.
Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final पहली पारी: 150/4 (20 ओवर)
इंग्लैंड की ख़राब शुरुआत: मेहमान टीम से टॉस हारने के बाद मेजबान टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आना पड़ा. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ी करने उतरी एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज टीम को इस बड़े मैच में अच्छी शुरुआत न दिला सकी और पारी की दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एमी जोन्स 6 रन बनाकर लूसी हैमिल्टन की गेंद का शिकार बनी. इंग्लैंड का स्कोर 1.2 ओवर में 7 रन पर 1 विकेट हो गया. एमी जोन्स का ख़राब फॉर्म फाइनल में भी बरकरार रहा. इस विश्वकप में उन्होंने 7 पारियों में 95 रन बनाए. उनका औसत 13.57 का रहा और स्ट्राइक रेट 123.37 का रहा. वही उच्च स्कोर 53 रन रहा जो उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध इस विश्व कप के पहले मैच में बनाए थे.
इसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने पहली गेंद पर ही अपने इरादें स्पष्ट कर दिए. लूसी हैमिल्टन को कवर्स के एरिया में चौका लगा दिया. विश्वकप की टॉप स्कोरर डैनी व्याट-हॉज और नैट साइवर-ब्रंट ने मिलकर दुसरे विकेट के लिए 22 गेंदों पर 25 रन की साझेदारी की और डैनी व्याट-हॉज 8 रन के निजी स्कोर पर DRS के माध्यम से एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर विकेट कीपर बेथ मूनी के हाथों आउट हुई.
नैट साइवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को एक ठीक-ठाक स्थिति में पहुंचा दिया. एलिस कैप्सी तब 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हुई. उस समय इंग्लैंड का स्कोर 9.4 ओवर में 67 रन पर तीन विकेट था. अभी इंग्लैंड की टीम ने बड़े स्कोर के बारे में सोचना ही शुरु किया होगा तब-तक किम गार्थ ने हीथर नाइट को 2 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया.
नैट साइवर-ब्रंट और फ्रेया केम्प की साझेदारी
इसके बाद पाचवें विकेट के लिए 55 गेंदों पर हुई 80 रन की साझेदारी ने इंग्लैंड को 150 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया. फ्रेया केम्प ने तेज़-तर्रार पारी खेलते हुए 28 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था तो वही कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने एक छोर संभल कर खेलते हुए 53 गेंदों पर 58 की पारी खेली. नैट साइवर-ब्रंट अपनी पारी को गति प्रदान न कर सकी. नैट साइवर-ब्रंट T20 विश्वकप में सबसे ज्यादा 9 अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड(1/34), सोफी मोलिनक्स(1/32) किम गार्थ (1/20), और लूसी हैमिल्टन (1/19) को एक-एक विकेट मिला.
Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final तक का सफ़र
दोनों टीम अपने सभी मुकबले जीत कर यहाँ तक पहुंची थी. इंग्लैंड वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूज़ीलैण्ड स्कॉटलैंड और आयरलैंड को ग्रुप स्टेज में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और फिर सेमीफाइनल में पिछली बार की फाइनल खेलने वाली साउथ अफ्रीका को हराकर कर फाइनल में स्थान प्राप्त किया था.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका, इंडिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेदरलैंड्स को हराकर कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी और फिर सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की टीम को चारों खाने चित करके, अपना स्थान फाइनल में ग्रहण किया.
फाइनल का पुराना गणित
इससे पहले दोनों टीम तीन बार T20I वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली थी और तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की मात दी थी. सन् 2012, 2014 और 2018 में खेले गए दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पटखनी देकर विश्व चैंपियन का ताज अपने नाम किया था और अब चौथी बार भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल में पटखनी दे दी है.
Aus-W vs Eng-W T20I World Cup Final: प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (प्लेइंग XI): जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिट्चफील्ड, एलिसे पेरी एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन
इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग XI): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल
संदर्भ :
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता महिला टी-20 विश्व कप का खिताब, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
आंतरिक लिंक
Top Five Highest Individual Score in Test Cricket History: जब बल्लेबाजों ने रचा इतिहास!