पाठकों आज हम इस ब्लॉग में बात करने वाले हैं Top Five Highest Individual Score in Test Cricket History की. इस ब्लॉग में शामिल है ब्रायन लारा द्वारा खेली गई टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी पारी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की 380 रनों की पारी. महेला जयवर्धने की 374 रनों की कोलंबों में खेली गई ऐतिहासिक पारी और वियान मुल्डर की नाबाद 367 रनों की पारी.

Top Five Highest No. 1 ब्रायन लारा 400* vs इंग्लैंड
ब्रायन लारा 400*: वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने 10 अप्रैल, 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ़ एंटीगुआ टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसल किया. इस सीरीज में स्टीव हार्मिसन की घातक गेंदबाज़ी का कहर था और लारा पार उनकी कप्तनी में टीम के ख़राब प्रदर्शन का दवाब था. लारा की टीम इस सीरीज में 3-0 से पीछे थी. इन विषम परिस्थितयों में उन्होंने इतिहास रच डाला.
इस मैच में 3 नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे ब्रायन लारा ने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेल डाली. इस सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट में अपने धैर्य का शानदार परिचय देते हुए, उहोंने 400 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेल डाली और 6 महीने के बाद ही लारा ने हेडन 380 को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट मैच में अपना खोया हुआ ताज (सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर) वापस पा लिया था. अपनी इस पारी में ब्रायन लारा ने 582 गेंदों का सामना किया. उन्होंने इस पारी की दौरान कुल 43 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्होंने इस पारी के दौरान कुल 778 मिनट क्रीज पर बिताए. उन्हें बाएं हाथ का सबसे महानतम क्रिकेटर भी कहा जाता है. उनकी इस पारी की झलकियाँ आप नीचे विडियो में देख सकते हैं.
इस पारी की वजह से बने ब्रायन लारा के रिकार्ड्स
- ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है.
- ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी कप्तान द्वारा एक पारी में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं.
- ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास की पहली पारी में खेली गई सबसे बड़ी पारी है.
- ये 3 नंबर पर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में खेली गई सबसे बड़ी पारी है.
- वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 350 रन से अधिक की, दो पारियां खेलने वाले दुनिया की इकलौते बल्लेबाज़ हैं.
- ये वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है.
- वे एक ही ग्राउंड एंटीगुआ पर दो बार तिहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज़ भी हैं.
- वे एक ही टीम (इंग्लैंड) के खिलाफ़ दो तिहरे शतक लगाने वाले भी दुनिया के पहले बल्लेबाज़ हैं.
Top Five Highest No. 2 मैथ्यू हेडन (380) vs ज़िम्बाब्वे
मैथ्यू हेडन (380) : मैथ्यू हेडन वैसे तो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के कारण पूरी दुनिया में मशहूर थे, मगर 9-10 अक्टूबर, 2003 में उनके द्वारा खेली गई 380 रन की पारी ने पर्थ के मैदान पर आए दर्शकों का मन मोह लिया था. उनकी ये ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ खेली गई पारी टेस्ट क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है.
इस पारी के दौरान मैथ्यू हेडन ने 437 गेंदों पर 380 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 38 चौके और 11 छक्के लगाए थे. उन्होंने इस पारी की दौरान क्रीज़ पर 622 मिनट का समय व्यतीत किया था. उनकी इस पारी की झलकियाँ आप नीचे विडियो में देख सकते हैं.
इस पारी की वजह से बने मैथ्यू हेडन के रिकार्ड्स
- ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास की दूसरे सबसे बड़ी पारी है.
- ये किसी सलामी बल्लेबाज़ द्वार टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है.
- मैथ्यू हेडन ने सर डॉन ब्रेडमैन (334) और मार्क टेलर (334*) को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रलियाई टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, जो आज भी एक अटूट रिकॉर्ड है.
Top Five Highest No. 3 ब्रायन लारा 375 vs इंग्लैंड
ब्रायन लारा 375: 16 अप्रैल, 1994 को इंग्लैंड के खिलाफ़ खेली गई ये पारी उस समय की सबसे बड़ी टेस्ट मैच की पारी थी, जिसे आगे चलकर ऑस्ट्रलियाई सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन ने 9 अक्टूबर, 2003 को 380 रन की पारी खेलकर, दूसरे पायदान पर ला दिया था. इसके बाद लारा कहाँ ख़ामोश बैठने वाले थे उन्होंने इन दोनों पारियों से भी बड़ी एक पारी(400*) 10 अप्रैल, 2004 को खेल डाली थी.
लारा ने अपनी इस 375 रन की पारी में कुल 538 गेंदें खेली और 766 मिनट क्रीज़ पर बिताये. उनकी इस बहेतरीन पारी में 45 लाजवाब चौके शामिल थे. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 501 रनों की पारी भी है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उनकी 375 रन की पारी की झलकियाँ आप नीचे विडियो में देख सकते हैं.
Top Five Highest No. 4 महेला जयवर्धने 374 vs साउथ अफ्रीका
महेला जयवर्धने 374: 27 जुलाई से 31 जुलाई 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान महेला जयवर्धने ने 374 रन की ये रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल डाली. इस पारी के दौरान उनका साथ टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार संगकारा (287) ने दिया था.
इस पारी ने में महेला जयवर्धने ने निक्की बोज़े और डेल स्टेन की ख़ूब धुलाई की थी. इस पारी के लिए उन्होंने 752 मिनट क्रीज़ पर बिताए साथ ही 572 गेंदों का सामना किया था. उनकी इस पारी में 43 चौके और 1 छक्का शामिल था. ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी पारी है. उनकी इस पारी की झलकियाँ आप नीचे विडियो में देख सकते हैं.
इस पारी की वजह से बने महेला जयवर्धने के रिकार्ड्स
- टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दयां हाथ के बल्लेबाज़ द्वारा खेली गयी यह सबसे बड़ी पारी है.
- चौथे नंबर पर खेली गई टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है.
- टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बनाया गया ये सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है.
- इस पारी के दौरान हुई 624 रनों की साझेदारी टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है.
- ये श्रीलंकाई मैदान पर खेली गई सबसे बड़ी पारी है.
- ये किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा टेस्ट क्रिकेट में खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या (340) के नाम था.
Top Five Highest No. 5 वियान मुल्डर 367* vs जिम्बाब्वे
वियान मुल्डर 367*: 6-7 जुलाई, 2025 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में जिम्बाब्वे की खिलाफ़ खेली गई ये पारी टेस्ट इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी बन गई थी. जिम्बाब्वे की खिलाफ़ खेली अपनी इस पारी में वियान मुल्डर ने कुल 410 मिनट का समय क्रीज़ पर बिताया था. उन्होंने 367 रन बनाने के लिए 334 गेंदों का सामना किया था. उन्होंने अपनी इस पारी में 49 चौके और 4 छक्के लगाए थे. इस पारी के दौरान के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 109.88 का रहा जोकि टेस्ट इतिहास में खेली गई 350 रन या उससे अधिक की पारी में सर्वाधिक है.
इस पारी की वजह से बने वियान मुल्डर के रिकार्ड्स
- वियान मुल्डर द्वारा खेली गई ये पारी दक्षिण अफ्रीका के लिए बनाया गया सबसे बड़ा (367*) व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंने हाशिम अमला 311* को पीछे छोड़ा.
- बतौर कप्तान टेस्ट डेब्यू में खेली गई ये विश्व की सबसे बड़ी पारी है.
- साउथ अफ्रीका के कप्तान के रूप में खेली गई, ये सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ग्रेम स्मिथ (277) के नाम था.
- ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ तिहरा शतक था. मुल्डर ने अपना तिहरा शतक 297 गेंदों पर पूरा किया था जबकि उनसे पहले भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ और नजफ़गढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंदर सहवाग ने ये कारनामा मात्र 278 गेंदों पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध किया था.
- ये विदेशी सरजमीं पर खेली गई टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है. ऊपर की सभी चार पारियां घरेलू मैदानों पर खेली गई हैं.
- वे टेस्ट मैच के पहले दिन (264) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दुसरे बल्लेबाज़ बने. उनसे ऊपर केवल सर डॉन ब्रेडमैन हैं जिन्होंने लीड्स टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड की खिलाफ़ 309 रन बना डाले थे.
वक्तव्या: वियान मुल्डर जब ब्रायन लारा के 400 रन के विश्व रिकॉर्ड से 33 रन दूर थे तो उन्होंने ने स्वयं ही पारी घोषित कर दी थी. जब उनसे इस बारे में बाद में पूछा गया तो उन्होंने कहा ““पहली बात तो यह कि मुझे लगा हमारे पास पर्याप्त रन हो चुके हैं और अब हमें गेंदबाजी करने की जरूरत है। और दूसरी बात, ब्रायन लारा एक लीजेंड हैं, हमें हकीकत को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन बनाए थे। उनके जैसे कद के खिलाड़ी के पास यह विश्व रिकॉर्ड रहना बेहद खास बात है। अगर मुझे भविष्य में ऐसा मौका दोबारा भी मिला, तो शायद मैं फिर से यही फैसला लूंगा।”
हमारे अनुसार Top Five Highest Individual Score in Test Cricket History की पारियों में सबसे बहेतरीन पारी ब्रायन लारा के 400 रन वाली है. क्यूंकि ये विषम परिस्थितियों में खेली गए थी. मजबूत विपक्षी टीम के खिलाफ़ खेली गई थे. एक ऐसे मैदान पर खेली गयी थी जहाँ का आउट-फील्ड खासा तेज़ नहीं होता. उनकी टीम इस सीरीज में हार चुकी थी और कप्तान की तौर पर दवाब में थे. हमारी तमन्ना है कि कोई भारतीय खिलाड़ी इन 5 पारियों में से किसी एक से आगे निकले.
आपने इस ब्लॉग में Top Five Highest Individual Score in Test Cricket History को पढ़ा. आपको इन सभी पारियों में से सबसे बहेतरीन पारी कौन सी लगी कमेंट कर अपनी राय साझा करें.
संदर्भ :
Most runs in an innings in Tests
आंतरिक लिंक
Ben Stokes: इंग्लैंड के यौद्धा ने कहा, क्रिकेट जगत को अलविदा!